DC vs CSK: जानें कौन हैं रिपल पटेल जिन्हें मिला आईपीएल में डेब्यू का मौका, स्मिथ को किया रिप्लेस
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 50वां मैच दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दोनों टीमें अंकतालिका में पहला स्थान काबिज करने के लिये एक दूसरे से भिड़ रही हैं। प्लेऑफ में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी दोनों टीमों ने इस मैच के लिये अपनी टीम में बदलाव किये हैं, जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मैच में 3 बदलाव करते हुए रॉबिन उथप्पा को पहली बार सीजन में खेलने का मौका दिया है, तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी स्टीव स्मिथ को बाहर बिठाकर उनकी जगह युवा आलराउंडर रिपल पटेल को खेलने का मौका दिया है।
और पढ़ें: 'धोनी जैसा है यह खिलाड़ी पर नहीं बन सकता अच्छा कप्तान', अजय जडेजा ने की विकेटकीपर बल्लेबाज की आलोचना
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस के चोटिल होने के बाद से लगातार प्लेइंग 11 में एक फिनिशर को ढूंढ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की टीम ने स्टीव स्मिथ को बल्लेबाजी में ऊपर खेलने का मौका दिया लेकिन मनचाहे नतीजे न मिल पाने की वजह से अब उसने इस युवा हरफनमौला खिलाड़ी पर दांव लगाने का सोचा है।

मध्यक्रम में बड़े शॉट लगाने का रखते हैं दम
रिपल पटेल की बात करें तो 26 साल का यह युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में गुजरात की तरफ से खेलता है। रिपल पटेल ने साल 2019 में गुजरात की ओर से अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला था। रिपल पटेल दिल्ली के लिये गेंदबाजी में दायें हाथ की मीडियम बॉलिंग और बल्लेबाजी में बड़े शॉट लगाकर बेहतरीन ऑलराउंडर की भूमिक निभा सकते हैंं। वह घरेलू स्तर पर भी अपनी टीम के लिये मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और फिनिशर की भूमिका निभाते हैं।

20 लाख रुपये में दिल्ली ने खरीदा
रिपल पटेल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इसी साल आईपीएल 2021 के लिये हुई नीलामी में 20 लाख रुपये की कीमत देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था, जिसके बाद से ही वह दिल्ली के खेमे के साथ जुड़े हैं। इस युवा खिलाड़ी ने शायद ही सोचा था कि टीम से जुड़ने के बाद पहले ही सीजन में डेब्यू करने का मौका मिल जायेगा लेकिन सीएसके के खिलाफ कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें डेब्यू का मौका दिया है। टॉस से पहले टीम के सीनियर गेंदबाज अमित मिश्रा ने रिपल पटेल को उनकी डेब्यू कैप देकर करियर के लिये बधाई दी।

अब तक ऐसा रहा है रिपल पटेल का करियर
रिपल पटेल के करियर की बात करें तो वह अब तक के करियर में 9 लिस्ट ए और 11 टी20 मैच खेल चुके हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी भी डेब्यू करना बाकी है। गुजरात के लिए 24 सितंबर 2019 को अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला था। इस दौरान रिपल पटेल ने 13.87 की एवरेज और 99.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 111 लिस्ट ए रन बनाये हैं और गेंदबाजी में 4 विकेट अपने नाम किये हैं। वहीं पर 11 नवंबर 2019 को अपना पहला टी20 मैच खेलने के बाद से लेकर अब तक 11 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने बल्ले से 31.87 की औसत 189.10 की स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाये हैं, वहीं पर गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ एक ही बार बॉलिंग करने का मौका मिला है और उसमें उन्होंने एक ओवर फेंक कर 15 रन दिये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications