For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RR: चेतन सकारिया ने किया खुलासा, बताया- किसकी वजह से पंजाब के खिलाफ मिली सफलता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 7वां मैच वानखेड़े के मैदान पर इस सीजन पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने उतरे संजू सैमसन और ऋषभ पंत की टीमों के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े के मैदान पर अब तक खेले गये मैचों में जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। ऐसे में एक बार फिर से इस मैच में छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गये मैच में जहां पर सभी गेंदबाज पिटते नजर आ रहे थे तो वहां पर राजस्थान रॉयल्स के लिये युवा गेंदबाज चेतन सकारिया ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी और एक बार फिर दिल्ली के खिलाफ ऐसा ही प्रदर्शन करते हुए जीत का खाता खोलते हुए नजर आना चाहती होगी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इस मैच से पहले सकारिया ने पंजाब के मैच में मिली अपनी सफलता का श्रेय कप्तान संजू सैमसन और टीम निदेशक कुमार संगाकारा को देते हुए कहा कि उन्होंने मुझे पूरी आजादी दी है। सकारिया ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर्स में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल करने का काम किया और उनके आखिरी ओवर के चलते ही पंजाब की टीम 221 रन पर ही रुक सकी। सकारिया ने अपनी गेंदबाजी के दौरान केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और झाय रिचर्डसन का विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: DC vs RR: 'कोहली-विलियम्सन की लीग के खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत', पोंटिंग ने बताई ऐसा कहने के पीछे की वजह

राजस्थान रॉयल्स की वेबसाइट से बात करते हुए सकारिया ने कहा,' सांगा सर ने मुझे कहा कि तुम अपनी ताकत को समझो और उसे पर भरोसा जताओ। अगर वो सही जगह गिरती है तो सारा श्रेय तुम्हे जायेगा और नहीं गिरती है तो हम तुम्हारी मदद करने के लिये यहां पर हैं। यही बात संजू भाई ने मुझे कही और पूरी आजादी दी और कहा कि मैं तुम्हारी पसंद की फील्डिंग तुम्हें दूंगा।'

सकारिया ने आगे कहा कि मुझे मैच से पहले टीम मीटिंग में बताया गया था कि मैं पहला मैच खेल रहा हूं और तभी से मैं अपने आपको दिमागी रूप से खुद को तैयार कर रहा था।

और पढ़ें: IPL इतिहास के वो 4 मैच जब हैदराबाद की टीम ने आखिरी ओवर्स में गंवाया मैच, जीत की दहलीज पर पहुंच कर हारी

उन्होंने कहा,' जब मैं पहली गेंद फेंकने जा रहा था तो खुद पर दबाव महसूस कर रहा था लेकिन उसके बाद काफी नॉर्मल महसूस हुआ। केएल राहुल का विकेट लेना काफी खास रहा, टीम के लिये रन बचाना और वापस पवेलियन भेजना काफी खास रहा।'

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 19:05 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+