For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: दीपक चाहर ने शमी के पैर छू तोड़ी पंजाब की कमर, वायरल हो रही है तस्वीर

IPL 2021
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 8वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दीपक चाहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। सीएसके के लिये इस मैच में दीपक चाहर ने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका और महज 26 रन पर पंजाब किंग्स की आधी टीम को पवेलियन भेजने में मदद की। चाहर की शानदार गेंदबाजी की चारों तरफ तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया पर भी फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस बीच मैच शुरू होने से पहले की एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि दिल छूने वाली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में दीपक चाहर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पैर छूते नजर आ रहे हैं। फैन्स को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। कई फैन्स तो दीपक चाहर की इस उपलब्धि का श्रेय भी मोहम्मद शमी को देते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले केन विलियमसन ने दिया फिटनेस पर अपडेट, क्या वापसी करेंगे

दीपक चाहर ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान महज 15 रन खर्च किये और 4 विकेट हासिल किये। चाहर ने इस दौरान एक ओवर मेडेन भी फेंका। अपनी गेंदबाजी में चाहर ने मयंक अग्रवाल (0), क्रिस गेल (10), निकोलस पूरन (0) और दीपक हुड्डा (10) का विकेट हासिल किया। उनकी गेंदबाजी के दौरान ही कप्तान केएल राहुल रन आउट होकर वापस लौटे, हालांकि यह कारनामा रविंद्र जडेजा के जबरदस्त थ्रो के चलते हुआ।

चाहर की शानदार गेंदबाजी के चलते पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 106 रन ही बना सकी, जिसे सीएसके की टीम ने महज 15.4 ओवर्स में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स के लिये मोहम्मद शमी ने भी शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर्स में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: PBKS vs CSK: दीपक चाहर की बॉलिंग ने पंजाब को किया ढेर, फेंका आईपीएल इतिहास का अपना बेस्ट स्पेल

हालांकि शमी की गेंदबाजी उनकी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। गौरतलब है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के लिये यह मैच काफी खास था क्योंकि सीएसके की ओर से खेलते हुए यह उनका 200वां मैच था। धोनी ने इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की, जिसके चलते उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर हुआ और उनकी टीम 8 मैचों के बाद अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 16:07 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+