For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs CSK: दीपक चाहर की बॉलिंग ने पंजाब को किया ढेर, फेंका आईपीएल इतिहास का अपना बेस्ट स्पेल

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2021 CSK vs PBKS: Deepak Chahar picks up 4 wickets in the power play | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 8वां मैच वानखेड़े के मैदान पर पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जहां पर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर ने धोनी के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया और आईपीएल इतिहास में अपना बेस्ट स्पेल फेंकते हुए पंजाब किंग्स की आधी टीम को महज 26 रन पर वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

दीपक चाहर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। चाहर के लिये यह आईपीएल में उनका बेस्ट स्पेल है जिसके दम पर पंजाब किंग्स की टीम पावरप्ले के दौरान 26 रन बनाकर 4 विकेट खो दिये। वहीं 7वें ओवर में जब चाहर एक बार फिर गेंद करने आये तो पारी का 5वां और अपना चौथा विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: मोहम्मद अब्बास ने डेब्यू मैच में चटकाई हैट्रिक, 17 गेंदों में 5 विकेट ले रचा इतिहास

दीपक चाहर ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बोल्ड मारा और बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेजने का काम किया। वहीं चाहर के दूसरे ओवर में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल एक रन चुराने के चक्कर में रविंद्र जडेजा के शानदार थ्रो का शिकार हुए और अपना दूसरा विकेट खो दिया।

चाहर ने अपनी दूसरी और पंजाब की तीसरी विकेट पारी के 5वें ओवर में हासिल की। ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने क्रिस गेल को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। जडेजा ने बेहद शानदार डाइव लगाकर इस कैच को पकड़ा और तीसरा झटका दिया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर निकोलस पूरन ने शॉर्ट लेग की दिशा में शॉट खेला लेकिन गेंद सीधा शार्दुल ठाकुर के हाथों में चली गई।

और पढ़ें: इंग्लैंड को बड़ा झटका, कम से 12 हफ्तों के लिये इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हुए बेन स्टोक्स

इसके साथ ही पंजाब किंग्स की टीम ने अपना चौथा विकेट खो दिया और दीपक चाहर ने अपना तीसरा विकेट हासिल किया। धोनी ने चाहर की लय को देखते हुए लगातार चौथा ओवर भी करवा दिया। चाहर ने इस ओवर में भी शानदार गेंदबाजी की ओर मेडेन विकेट निकाला। चाहर ने पिछले मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाने वाले दीपक हुड्डा को फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराकर अपना चौथा और टीम का पांचवा विकेट हासिल किया।

Story first published: Friday, April 16, 2021, 20:41 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+