For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: आखिरी ओवर के रोमांच में जीती दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई को हराकर टॉप पर पहुंची

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 50वां मैच दुबई के मैदान पर अंकतालिका में टॉप 2 पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के बीच खेला गया। बल्लेबाजी के लिये मुश्किल मैदान पर दोनों टीमों के बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते फैन्स को एक बार फिर से लो स्कोरिंग थ्रिलर मैच देखने को मिला। सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 136 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरी ओवर के रोमांच में 139 रन बना डाले और 3 विकेट से मैच को जीत लिया।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में इन 3 तेज गेंदबाजों पर दांव लगायेगी RCB, मैक्लेघन ने नीलामी को लेकर की भविष्यवाणी

इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के 20 अंक हो गये हैं और अब उसका प्लेऑफ में टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई करना तय हो गया है। अब अगर वह आरसीबी के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार भी जाती है तब भी 20 अंक के साथ टॉप 2 बनी रहेगी। वहीं पर सीएसके की टीम को अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स का सामना करना है जिसमें जीत हासिल कर वह टॉप 2 में रहना चाहेगी।

और पढ़ें: DC vs CSK: जानें कौन हैं रिपल पटेल जिन्हें मिला आईपीएल में डेब्यू का मौका, स्मिथ को किया रिप्लेस

अंबति रायडु के अर्धशतक से सीएसके की हुई वापसी

अंबति रायडु के अर्धशतक से सीएसके की हुई वापसी

ऋषभ पंत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए महज 62 रन के स्कोर पर सीएसके की टीम के 4 विकेट चटका दिया। हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (18) और अंबति रायडु ने 5वें विकेट के लिये 70 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम की वापसी कराई और निर्धारित 20 ओवर्स में सीएसके की टीम ने 136 रनों का स्कोर खड़ा किया।

सिर्फ 99 रन पर दिल्ली ने खो दिये थे 6 विकेट

सिर्फ 99 रन पर दिल्ली ने खो दिये थे 6 विकेट

वहीं 137 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (18) और शिखर धवन (39) ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 2.2 ओवर में 24 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, हालांकि दीपक चाहर ने शॉ का विकेट लेकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। वहीं श्रेयस अय्यर इस मैच में ज्यादा रन नहीं बना सके और हेजलवुड की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।

ऋषभ पंत ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर धवन के साथ तीसरे विकेट के लिये 20 रन जोड़े थे कि रविंद्र जडेजा ने उन्हें मोइन अली के हाथों कैच कराकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तीसरा झटका दिया। आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे रिपल पटेल ने 20 गेंद खेलकर 18 रनों की पारी खेली और जब लगा कि वो टीम को जीत की तरफ लेकर जा रहे हैं, तभी जडेजा ने दीपक चाहर के हाथों कैच कराकर उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया।

जानें कहां पर चेन्नई के हाथ से निकला मैच

जानें कहां पर चेन्नई के हाथ से निकला मैच

इतना ही नहीं 15वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में रविचंद्रन अश्विन और शिखर धवन का विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। दिल्ली की टीम को जीत के लिये 24 गेंद में 33 रनों की दरकार थी और मैदान पर हेटमायर और अक्षर पटेल आखिरी बल्लेबाजी जोड़ी के रूप में मौजूद थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिये ड्वेन ब्रावो का 18वां ओवर टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ जिसमें उसने न सिर्फ 12 रन जोड़े बल्कि कृष्णप्पा गौथम ने शिमरोन हेटमायर का बेहद आसान कैच छोड़ दिया और वो चौका चला गया। अगर गौथम यह कैच पकड़ लेते तो दिल्ली की टीम के लिये चीजें और मुश्किल हो जाती। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और शिमरोन हेटमायर (28) की पारी के दम पर दिल्ली ने 3 विकेट से मैच जीत लिया।

Story first published: Monday, October 4, 2021, 23:13 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+