For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्सः ताकत, कमजोरी, एक्स फैक्टर, बेस्ट प्लेइंग इलेवन

नई दिल्लीः पिछले दो आईपीएल सीजन के दौरान हमने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आगे बढ़ते हुए देखा है। लगातार छह सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही यह टीम 2019 में टॉप थ्री में थी और 2020 की फाइनलिस्ट थी। यह एक अच्छी ग्रोथ है जो रिकी पोंटिंग की देखरेख में हुई है। इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने की दावेदार रहेगी। यहां तक कि उनके कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हैं और ऑल राउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 की चपेट में आने के बाद शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं लेकिन ऋषभ पंत की अगुवाई में यह टीम फिर भी अपने प्रमुख के खिलाड़ियों की भरपाई करते हुए आगे बढ़ने का दम रखती है।

दिल्ली कैपिटल्सः एक नजर

दिल्ली कैपिटल्सः एक नजर

ऋषभ पंत खुद पिछले 4 महीनों में करियर की बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं। दिल्ली की टीम दाएं और बाएं हाथ के खिलाड़ियों का कुछ संयोजन पेश करने के बाद बेहतर ऑलराउंडरों को भी अपनी टीम में रखती है जिसके बाद गेंदबाज इस टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं। टीम के कायापलट का जिम्मा काफी हद तक कोच रिकी पोंटिंग को जाता है जिन्होंने आईपीएल नीलामी के दौरान अपने वैल्युएबल इनपुट के जरिए बढ़िया खिलाड़ियों को लेने में कामयाबी हासिल की है।

दिल्ली ने उन खिलाड़ियों को निकालने में भी कोई कोताही नहीं बरती जो उनके प्लान में फिट नहीं बैठते थे और उन्होंने ऑलराउंडर टॉम करण को 5.25 करोड़ में खरीदा, स्टीव स्मिथ को 2.2 करोड़ में खरीदा और विकेटकीपर सैम बिलिंग्स को दो करोड़ में खरीदा। इसके अलावा उमेश यादव को एक करोड़ रुपए में खरीद कर बैकअप तेज गेंदबाज के तौर पर रखा गया है।

IPL 2021: क्या दिल्ली में टीमों को मिलेगी नाइट कर्फ्यू में छूट, हेल्थ मंत्री ने दिया जवाब

बैटिंग और बॉलिंग है शानदार

बैटिंग और बॉलिंग है शानदार

टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शाह ने हाल ही के मैचों में बहुत अच्छी फॉर्म दिखाई है। अजिंक्य रहाने एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो टीम में स्थिरता को लेकर आते हैं , उनके साथ सिमरोन हेटमायर, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत और ऑलराउंडर के तौर पर मार्कस स्टोइनिस व क्रिस वोक्स का कॉन्बिनेशन बहुत बढ़िया दिखता है।

टीम के गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो यह मुंबई इंडियंस की टक्कर का है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के दो तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्जे हैं तो वहीं भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा फिट होकर वापस आ गए हैं। दूसरी ओर टॉम करन, स्टोइनिस और उमेश यादव भी अपनी बारी आने पर प्लेइंग इलेवन में मैच को पलट सकते हैं।

अनुभवी अनुभवी स्पिन जोड़ी के तौर पर रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा वैरायटी को लेकर आते हैं। एक बार अक्षर पटेल जब वापस आ जाएंगे तो दिल्ली की टीम पीछे मुड़कर नहीं देखेगी। कम से कम पेपर पर दिल्ली कैपिटल्स डेथ ओवर की बोलिंग में अपने आपको तैयार करती हुई दिखाई देती है जो कि पिछले सीजन में उनकी समस्या रहा है।

एक्स फैक्टर-

एक्स फैक्टर-

दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक्स फैक्टर की बात करें तो निश्चित तौर पर ऋषभ पंत इस समय कैरियर की बहुत ही विध्वंसक फॉर्म में है। जिस तरह से वे खेल रहे हैं उसके हिसाब से लग रहा है कि उनकी यह फॉर्म घरेलू T20 लीग में भी जारी रहेगी हालांकि अब वह कप्तान है लेकिन इसका फर्क उनकी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ना चाहिए और वह अपने विकेट पर टिककर खेलने की कोशिश करेंगे क्योंकि जितना भी खेलेंगे उतने ही रन टीम को मिलते जाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी-

दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी-

हालांकि ऐसा नहीं है कि दिल्ली की टीम में कोई कमजोरी नहीं है। हम जानते हैं दुनिया की कोई भी टीम पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होती और इसी तरह का केस दिल्ली का भी है क्योंकि उसके पास अपनी क्वालिटी खिलाड़ियों का अच्छा रिप्लेसमेंट मौजूद नहीं है और यही उस टीम की सबसे बड़ी कमी भी है। दिल्ली कैपिटल्स के पास तेज गेंदबाजी में कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्जे का उपयुक्त विकल्प नहीं है। भले ही उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज टीम में है लेकिन ये दोनों रेड बॉल के ही मुख्य खिलाड़ी हैं। यही हाल विकेटकीपिंग में है अगर ऋषभ पंत को चोट लग जाती है तो टीम के पास उनका भी बहुत अच्छा विकल्प मौजूद नहीं है।

टीम स्क्वायड और बेस्ट प्लेइंग इलेवन-

टीम स्क्वायड और बेस्ट प्लेइंग इलेवन-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव खान , उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स।

आईपीएल 2021 के लिए आकाश चोपड़ा ने अपनी सर्वश्रेष्ठ दिल्ली कैपिटल 'प्लेइंग इलेवन ये चुनी है-

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल / अमित मिश्रा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नार्जे, कैगिसो रबाडा, इशांत शर्मा / उमेश यादव।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 13:00 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+