
टीम न्यूज- दिल्ली कैपिटल्स
इशांत शर्मा एड़ी की इंजरी से रिकवर कर रहे हैं और रिकी पोंटिंग आवेश खान से काफी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने प्रभावित तो किया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल को ज्वाइन कर लिया है और वे टॉम करन के स्थान पर आ सकते हैं। टॉम करण का स्थान लेने का मतलब यह होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम और भी मजबूत बन सकती है। पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मॉरिस ने उनको जमकर धोया था और दिल्ली को हरा दिया था। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस अपने पिछले सीजन की छाया मात्र बनकर रह गए हैं और उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ, सैम बिलिंग या सिमरोन हेटमायर जैसे ज्यादा काबिल खिलाड़ी आ सकते हैं। मार्कस स्टोइनिस ने पिछले मुकाबले में 0 रन बनाए और अपने एकमात्र ओवर में 15 रन थे।
मोर्गन को क्यों देनी पड़ी कप्तानी, क्या था टीम का माहौल, दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा

टीम न्यूज- पंजाब किंग्स
दूसरी ओर अपना नाम बदलकर खेल रही पंजाब की टीम चेन्नई के सामने एकदम बेबस नजर आई। नई गेंद से दीपक चाहर ने उस मुकाबले में करियर के बेहतरीन स्पैल में एक फेंका था। इस बात के काफी चांस है कि मुरूगन अश्विन स्पिनर को बाहर निकालकर अधिक संभावनाशील गेंदबाज रवि बिश्नोई को लेकर आया जाए। इसके अलावा निकोलस पूरन की जगह पर मोइजस हैनरिक्स, रिले मेरिडिथ क जगह पर जॉर्डन को भी जगह मिल सकती है। वैसे तो टीम के पास पूरन की जगह पर डेविड मलान जैसे खिलाड़ी को भी लेने का मौका है लेकिन बता दे हैनरिक्स गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली कैपिटल्स- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस / शिम्रोन हेटमेयर या सैम बिलिंग्स या स्टीव स्मिथ, ललित यादव, एनरिक नॉर्खिया, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, कैगिसो रबाडा, अवेश खान।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन / मोइजेस हेनरिक्स या डेविड मलान, शाहरुख खान, झे रिचर्डसन, एम अश्विन / रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ / क्रिस जॉर्डन, अर्शदीप सिंह।

ड्रीम इलेवन-
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, क्रिस वॉक्स, आर अश्विन, अर्शदीप सिंह, जे रिचर्डसन, मोहम्मद शमी


Click it and Unblock the Notifications
