For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोर्गन को क्यों देनी पड़ी कप्तानी, क्या था टीम का माहौल, दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा

चेन्नईः दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी पिछले सीजन में छोड़ दी थी और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को बाकी के सीजन का कप्तान नियुक्त किया गया था। इयोन मोर्गन ने आइपीएल 2021 में भी कप्तान के तौर पर शुरुआत की है और टीम मैनेजमेंट के अनुसार वे इस सीजन के फुल टाइम कप्तान रहेंगे। निश्चित तौर पर जिस तरीके से दिनेश कार्तिक से कप्तानी ली गई थी उससे उनके फैंस नाराज थे। सबको लगा कि दिनेश कार्तिक से जानबूझकर कप्तानी छीने गई है और मोर्गन को कप्तानी दी गई है हालांकि टीम के नतीजों पर तब भी कोई फर्क नहीं पड़ा था।

बीच सीजन में कार्तिक को देनी पड़ी मोर्गन को कमान-

बीच सीजन में कार्तिक को देनी पड़ी मोर्गन को कमान-

इयोन मोर्गन का रुतबा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा है क्योंकि उनकी अगुवाई में इंग्लैंड ने सफेद केंद्र क्रिकेट को खेलने के तरीके को ही बदल दिया है। इंग्लैंड ने जिस तरह का फायरब्रांड क्रिकेट सफेद गेंद फॉर्मेट में शुरू किया था वह धीरे-धीरे बाकी देश भी अपना रहे हैं और भारत ने भी उसको अपना लिया है। आज भारतीय टीम के पास भी इंग्लैंड की तरह धाकड़ बैटिंग करने वाले कई खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन अभी भी इंग्लैंड की टीम इस फॉर्मेट में दुनिया की सबसे खतरनाक टीम है। मोर्गन ने 2019 में इंग्लैंड को विश्व कप जिताया था। उसी साल दिनेश कार्तिक की अगुवाई में केकेआर की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इयोन मोर्गन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.25 करोड रुपए देकर खरीदा था।

RCB vs KKR: कोहली बड़े रिकॉर्ड से केवल 56 रन दूर, 100 छक्के पूरे कर सकते हैं मैक्सवेल

मोर्गन का रुतबा और कार्तिक की कप्तानी का ना चलना-

मोर्गन का रुतबा और कार्तिक की कप्तानी का ना चलना-

2020 के सीजन के बीच में ही जिस तरह से कार्तिक से कप्तानी ली गई उसने भी नाइट राइडर्स की टीम के भाग्य को नहीं बदला। आइए देखते हैं अब इस बारे में दिनेश कार्तिक का खुद क्या कहना है। कार्तिक का खुद ही यह मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उनकी कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाई थी इसलिए उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ दी थी। 2020 में कोलकाता की टीम 14 मैचों में छह में जीत कर प्लेऑफ से बाहर हो गई थी क्योंकि उनका रन रेट नीचे था।

दिनेश कार्तिक ने अपनी फ्रेंचाइजी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा है, "मैं मोर्गन को एक मौका देना चाहता था क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण था। हम 7 मैच खेल चुके थे और 7 और खेले जाने बाकी थे तो हमारे पास काफी समय था। अगर मैं बाद में कप्तानी छोड़ता तो यह मोर्गन के लिए अच्छा नहीं होता क्योंकि टीम बुरी स्थिति में होती और मोर्गन के पास कुछ करने के लिए नहीं बचता इसलिए मैंने उनको अच्छा चांस देने के लिए सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।

कार्तिक ने कहा- टीम में सब सही है

कार्तिक ने कहा- टीम में सब सही है

दिनेश कार्तिक कहते हैं उन्होंने ढाई साल तक टीम को लीड किया है और अपने खिलाड़ियों का विश्वास हासिल किया है जो कि एक लीडर के तौर पर उनके लिए जरूरी था। कार्तिक ने कहा कि वे अपने खिलाड़ियों से काफी ईमानदार रहे हैं और उनके तहत खेलने वाले सभी खिलाड़ी ये बात जानते हैं। कार्तिक ने कहा कि उनकी टीम में जो पकड़ है उसके चलते उनके लिए कप्तानी छोड़ना भी आसान था और मोर्गन के लिए लीड करना भी आसान था क्योंकि माहौल पहले ही तैयार था। कार्तिक ने कहा है कि टीम के लड़के उनके साथ उनके साथ भी और मोर्गन के साथ भी तालमेल बैठाने के लिए तैयार रहते हैं और दोनों ही खिलाड़ियों पर विश्वास करते हैं इसीलिए यह फैसला लिया गया था।

सीजन के पहले डबल हेडर में KKR के सामने RCB

सीजन के पहले डबल हेडर में KKR के सामने RCB

आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो कोलकाता की शुरुआत तो बेहतर हुई थी जब उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पछाड़ दिया था लेकिन उसी जगह पर फिर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने वे धराशाई हो गए थे जबकि यह मैच को आसानी से जीतना चाहिए था। इस हार के बाद टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने सार्वजनिक तौर पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को कम से कम अपने इस प्रदर्शन के लिए फैंस से तो माफी मांगनी चाहिए। कोलकाता नाइट राइडर्स की इस मैच की यादों को धोने के लिए रविवार को मैदान में उतर रहे हैं जहां आईपीएल 2021 के पहले डबल हेडर में उनका मुकाबला विराट कोहली की रॉयल चैलेंज बेंगलुरु से होने जा रहा है। यह दोपहर में 3:30 बजे खेले जाने वाला सीजन का पहला मुकाबला होगा।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 12:42 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+