
रोहित-धोनी के क्लब में शामिल हुए कार्तिक
दिनेश कार्तिक सीएसके के खिलाफ आईपीएल में अपना 200वां मैच खेलने उतरे थे और इसके साथ ही वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहला यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के ही नाम था।
धोनी ने अपने पिछले ही मैच में सीएसके के लिये 200 मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दिनेश कार्तिक के बाद सुरेश रैना और विराट कोहली का नाम आता है, जो कि आईपीएल में 200 मैच खेलने के रिकॉर्ड के करीब ही हैं।

फॉर्म में लौटे दिनेश कार्तिक
गौरतलब है कि इस मैच में दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों की पारी खेली और 31 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद उन्होंने रसेल के साथ छठे विकेट के लिये 82 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। दिनेश कार्तिक की शानदार पारी के चलते मैच से बाहर हो चुकी केकेआर ने अंतिम ओवरों में वापसी की और आखिरी ओवर में मैच हार गई।

अब तक 5 टीमों से खेल चुके हैं दिनेश कार्तिक
उल्लेखनीय है कि इस मैच से पहले दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में वह 2 रन पर आउट हुए थे तो वहीं पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर्स में वह सिर्फ 8 रन बना सके थे और टीम को जीत नहीं दिला सके थे। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक अब तक आईपीएल में 5 टीमों के साथ खेल चुके हैं जिसमें केकेआर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम शामिल है।
दिनेश कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर के दौरान लगभग 26 की औसत से 200 मैचों में 3895 रन बनाने का काम किया है, जिसमें 19 अर्धशतक भी लगाये हैं। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में अब तक 383 चौके और 108 छक्के लगाने का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
