इयोन मोर्गन का खुलासा, बताया- क्यों 2 विकेट लेने के बाद वरुण चक्रवर्ती को नहीं दिया दूसरा ओवर

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रविवार को पहला डबल हेडर खेला गया जिसके पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हराकर आईपीएल इतिहास में पहली बार जीत की हैट्रिक लगाने का काम किया। इस मैच के दौरान केकेआर की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए आरसीबी की टीम के पहले 2 विकेट महज 9 रन पर गिरा दिये थे लेकिन इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन की खराब कप्तानी के चलते आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

मैच के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इयोन मोर्गन की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि जब वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में ही आपको 2 विकेट निकाल कर दिये हों तो आपने उन्हें दूसरा ओवर क्यों नहीं फेंकने के लिये बुलाया। अब इस सवाल का जवाब खुद कप्तान इयोन मोर्गन ने दिया है और बताया है कि पहले ओवर के बाद उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी क्यों नहीं दी।

और पढ़ें: CSK vs RR: सैमसन ने फिर से जीता टॉस, फिट होने के बाद भी सीएसके मे नहीं लौटे लुंगी एंगिडी

मैच के प्रजेंटेशन में बात करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने बताया कि उन्होंने वो काम क्यों नहीं किया जिसकी उम्मीद सभी को उनसे थी। जब मोर्गन से पूछा गया कि क्यों वो चक्रवर्ती को लगातार दूसरा ओवर करा सकते थे तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा,' सच कहूं तो शायद नहीं, ग्लेन मैक्सवेल एक शानदार खिलाड़ी हैं। हमने आज जो रूप उनका देखा वो गलती से नहीं आई है। एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज के सामने चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज के एक या दो ओवर रखना भी आपके लिये जरूरी है। जाहिर है कि हमारे पास ताकत है और हर विभाग में हमारे पास गहराई थी लेकिन आपको अपनी कमजोरी और ताकत के हिसाब से प्लान करना होता है। आप एक खिलाड़ी के इर्द-गिर्द सारी प्लानिंग नहीं कर सकते हैं।'

गौरतलब है कि मोर्गन ने साफ किया कि वह अपनी टीम के बेस्ट स्पिन गेंदबाज के कुछ ओवर्स बाद के लिये बचाना चाहते थे, जो जाहिर तौर पर सफल रणनीति साबिज नहीं हुई। दूसरे ओवर के बाद चक्रवर्ती को 8वें ओवर में वापस लाया गया और तब तक मैक्सवेल 19 गेंदों में 30 रन बनाकर सेटल हो चुके थे। इस ओवर में चक्रवर्ती को 14 रन पड़े।

और पढ़ें: पंजाब किंग्स की रणनीति पर बिफरे आशीष नेहरा, कहा- अनिल कुंबले- राहुल को बेहतर प्लान की जरूरत

आपको बता दें कि मोर्गन ने 13वें ओवर में चक्रवर्ती को दोबारा बुलाया, इस वक्त डिविलियर्स तुरंत ही क्रीज पर आये थे और सिर्फ 5 रन दिये। हालांकि अपने आखिरी ओवर में उन्हें 17 रन पड़े जिसमें डिविलियर्स ने 2 चौके, मैक्सवेल ने एक छक्का जड़ा। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी पारी का अंत 39/2 के साथ किया।

Story first published: Monday, April 19, 2021, 18:50 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+