For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 Final: दुबई में खूब चला डुप्लेसिस-मोइन अली का बल्ला, 86 रन ठोंक खड़ा किया 192 का स्कोर

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का फाइनल मैच दुबई के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दोनों टीमें खिताब जीतने की ओर देख रही हैं। अपने तीसरे खिताब की तलाश में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर्स में 192 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। उल्लेखनीय है कि अगर केकेआर की टीम को यह जीत हासिल करनी है तो उसे आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज करना होगा।

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि केकेआर की टीम ने जिन दो फाइनल मुकाबलों में खिताब जीत हासिल की है उसमें उसने सबसे बड़े रन चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। साल 2012 में केकेआर की टीम ने सीएसके के खिलाफ 191 रनों का स्कोर चेज किया था तो वहीं पर 2014 में 200 रनों का स्कोर का पीछा किया था। ऐसे में अगर वो आज इस स्कोर का पीछा कर लेते हैं तो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज कर लेंगे।

और पढ़ें: 'करियर के सबसे खराब पलों में से एक', जब आईपीएल में राहुल द्रविड़ को मैदान पर ही आ गया था गुस्सा

सीएसके की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ (32) और फाफ डुप्लेसिस (86) ने पारी का आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 61 रनों की साझेदारी कर जबरदस्त शुरुआत दी। गायकवाड़ ने 27 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली। सुनील नरेन ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और गायकवाड़ को शिवम मावी के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया।

इसके बाद रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी करने उतरे और 15 गेंदों में 3 छक्के लगाकर 31 रनों की पारी खेली और डुप्लेसिस के साथ दूसरे विकेट के लिये 63 रनों की साझेदारी कर डाली। सुनील नरेन ने एक बार फिर से साझेदारी को तोड़ने का काम किया और एलबीडब्ल्यू करके आउट कर दिया। उथप्पा के आउट होने के बाद डुप्लेसिस और मोइन अली (37) ने तीसरे विकेट के लिये 68 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 192 पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, बताया- क्यों मिली विश्वकप टीम में जगह

फाफ डुप्लेसिस ने इस दौरान 59 गेंदों का सामना किया और 7 चौके, 3 छक्के लगाकर 86 रनों की पारी खेली, वहीं मोइन अली ने 20 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के लगाकर 37 रनों की पारी खेली। शिवम मावी ने पारी की आखिरी गेंद पर डुप्लेसिस का विकेट चटकाया। गौरतलब है कि फाफडुप्लेसिस आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की रेस में सबसे टॉप पर पहुंचने से महज 2 रन पीछे रह गये और 633 रन पर अपना सीजन खत्म किया। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 635 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है।

Story first published: Friday, October 15, 2021, 21:47 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+