For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'करियर के सबसे खराब पलों में से एक', जब आईपीएल में राहुल द्रविड़ को मैदान पर ही आ गया था गुस्सा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और एनसीए हेड राहुल द्रविड़ को खेल जगत के सबसे कूल और शांत खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह खेल जगत के उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिनके साथ खेलने वाली विरोधी टीम का प्लेयर भी उनका मुरीद हो जाता था और उनकी तारीफ करता था। ऐसे में यह सोचना भी मुश्किल लगता है कि भारतीय क्रिकेट टीम का यह पूर्व बल्लेबाज मैदान पर कभी गुस्से में नजर आता हो। हालांकि जब आप बहुत दबाव भरे माहौल में खेल रहे हों तो कई खिलाड़ियों को अपना आपा खोते हुए देखा गया है और आपको यह जानकार हैरानी होगी कि यह चीज राहुल द्रविड़ के साथ भी हुई है।

और पढ़ें: 15वें एशिया कप की मेजबानी करेगा श्रीलंका, जानें कब खेला जायेगा टूर्नामेंट

हम जिस मामले की बात कर रहे हैं यह इंडियन प्रीमियर लीग के 2014 में खेले गये सीजन का है जब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े हुए थे। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रही थी, जिसमें राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफाई करने के लिये सिर्फ 2 अंकों की दरकार नहीं थी बल्कि उन्हें मुंबई को डिस्कवालिफाई करने के लिये उसे 14.3 ओवर्स में स्कोर का पीछा करने से रोकना था।

और पढ़ें: शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, बताया- क्यों मिली विश्वकप टीम में जगह

आईपीएल 2014 में घटी थी यह घटना

आईपीएल 2014 में घटी थी यह घटना

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की और 14वें ओवर की तीसरी गेंद तक मुंबई की टीम ने 189 रन बनाकर स्कोर बराबर कर लिया था। स्टेडियम में बैठे सभी लोगों को लगा कि राजस्थान की टीम ने मुंबई को आगे बढ़ने से रोक लिया है और मुंबई की टीम को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है, लेकिन तभी एक और अपडेट आयी कि अगर मुंबई की टीम के लिये अगली गेंद पर छक्का लग जाता है तो उसकी टीम 195 रन पर पहुंच जायेगी और नेट रन रेट के आधार पर वो राजस्थान को पीछे छोड़कर प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर जायेगी। अगली गेंद पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने छक्का जड़कर राजस्थान रॉयल्स की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और प्लेऑफ में क्वालिफाई कर गई।

राहुल द्रविड़ ने गुस्से में फेंक दी थी टोपी

राहुल द्रविड़ ने गुस्से में फेंक दी थी टोपी

राजस्थान रॉयल्स के डगआउट में बैठे राहुल द्रविड़ इस शॉट के बाद अपनी सीट से खड़े हुए और गुस्से में अपने सिर की टोपी को मैदान पर फेंकते नजर आये। कैमरे ने यह नजारा तुरंत कैद कर लिया।

क्रेड के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने इस मशहूर घटना पर बात की और कहा,'वह मेरे करियर के सबसे खराब पलों में से एक रहा जिस पर मुझे गर्व नहीं है, लेकिन मैंने हमेशा किसी न किसी तरीके से अपने इमोशन्स को कैद करने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि उस दिन ऐसा नहीं हो सका।'

पहली बार नहीं था जब मुझे आया गुस्सा

पहली बार नहीं था जब मुझे आया गुस्सा

राहुल द्रविड़ ने आगे बात करते हुए कहा कि जब आप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो आप पर हमेशा ही दबाव होता है और बहुत सारी नजरें आप पर होती हैं, जिनका पूरा ध्यान इस पर होता है कि आप क्या कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं था जब मेरे साथ ऐसा हुआ हो।

उन्होंने कहा,'जब आप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह आप क्या कर रहे होते हैं, इस पर बहुत सारे लोगों की नजरें होती थी। मेरा मानना है कि आप अपने क्रिकेट का सबसे बढ़िया प्रदर्शन तभी कर सकते हैं जब आप अपने आस-पास हो रहे शोर को पूरी तरह से बंद कर दें। यह पहली बार नहीं था जब मेरे साथ ऐसा हुआ था, मेरे साथ पहले भी कई बार हुआ था लेकिन सबसे सामने यह घटना पहली बार हुई थी, बाकी समय मेरे साथ यही चीज ड्रेसिंग रूम में होती थी तो किसी को पता नहीं चलता था।'

Story first published: Friday, October 15, 2021, 21:05 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+