For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'लंबे समय से नहीं खेला क्रिकेट फिर भी मोर्गन से बेहतर है फॉर्म', धोनी को लेकर गंभीर ने दिया बड़ा बयान

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का फाइनल मैच शुक्रवार (15 अक्टूबर) को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाना है, जहां पर धोनी अपने आईपीएल करियर का चौथा खिताब जीतने की ओर देखेंगे तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना तीसरा खिताब हासिल करने की ओर देखेगी। ऐसे में फैन्स महेंद्र सिंह धोनी बनाम इयोन मोर्गन का मुकाबला देखने को बेकरार हैं। दोनों कप्तानों के नाम विश्वकप जीतने का अनुभव है और दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीमों को एक खराब सीजन से वापसी कराने का कारनाम किया है। जहां आईपीएल 2020 में सीएसके की टीम ने 8वें पायदान पर खत्म किया था तो वहीं पर केकेआर की टीम भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी और इस सीजन भी पहले 7 में से सिर्फ 2 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी थी।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिये रिकी पोंटिंग ने बताया प्लान, कहा- ज्यादातर टीम की करायेंगे वापसी

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईपीएल 2021 के फाइनल में भिड़ने वाले इन दोनों कप्तानों के बीच के अंतर पर बात की है। 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने खेलने वाले धोनी अब इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास ले लिया है जिसके चलते उन्हें सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए देखा जा सकता है। इसका असर उनकी बल्लेबाजी फॉर्म और स्किल पर भी पड़ा है और वो पहले की तरह मैच फिनिश नहीं कर पाते हैं और पिछले 2 सीजन में ज्यादा रन नहीं बना सके हैं।

और पढ़ें: 'मैं उस जैसे खिलाड़ी को कभी टीम में नहीं रखूंगा', IPL में दिल्ली हार के बाद आर अश्विन पर भड़के संजय मांजरेकर

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद बेहतर है धोनी की फॉर्म

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद बेहतर है धोनी की फॉर्म

वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की सीमित ओवर्स प्रारूप में कप्तानी संभालते नजर आते हैं। हालांकि केकेआर के लिये इस साल उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकल सके हैं और वो आईपीएल में संघर्ष करते नजर आये हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म की तुलना करना काफी गलत है क्योंकि दोनों अपने करियर के अलग-अलग पड़ाव पर हैं, हालांकि इसके बावजूद धोनी ने आईपीएल 2021 में मोर्गन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

दो विभाग होने के बावजूद फेल हुए हैं मोर्गन

दो विभाग होने के बावजूद फेल हुए हैं मोर्गन

उन्होंने कहा,'दोनों की फॉर्म की तुलना करना काफी गलत होगा क्योंकि धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं जबकि मोर्गन अपनी नेशनल टीम की कमान संभालते हैं। आपको सेब की तुलना संतरे से नहीं करनी चाहिये। एमएस धोनी ने लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और उनका फॉर्म में न होना और ज्यादा योगदान न दे पाना समझ आता है। वहीं पर मोर्गन लगातार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रूप से खेल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर आप दोनों के प्रदर्शन पर नजर डालेंगे तो धोनी ने मोर्गन की तुलना में बल्ले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है।'

दोनों की तुलना नहीं की जा सकती

दोनों की तुलना नहीं की जा सकती

ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिये इस इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने कहा कि धोनी की कप्तानी इयोन मोर्गन से काफी अलग है क्योंकि वो विकेट के पीछ विकेटकीपिंग करते हुए विकेट भी लेते हैं और कप्तानी और बल्लेबाजी के साथ 3 विभाग में योगदान देते हैं, जबकि मोर्गन के पास कप्तानी और बैटिंग सिर्फ दो ही विभाग है, जिसमें से एक पूरी तरह खराब बीत रहा है तो ऐसे में धोनी और मोर्गन के फॉर्म की तुलना करना सही नहीं है।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 में खेली गई 11 पारियों में 16.2 की औसत से 114 रन बनाये हैं तो वहीं पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय और नियमित बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने आईपीएल 2021 की 15 पारियों में 11.73 की औसत से सिर्फ 129 रन बनाये हैं। आपको बता दें कि सीएसके की टीम ने पहले क्वालिफायर में दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी तो वहीं पर कोलकाता की टीम ने दूसरे क्वालिफायर मैच में दिल्ली को बाहर कर तीसरी बार फाइनल में कदम रखा।

Story first published: Friday, October 15, 2021, 15:26 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+