For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तय हो गया IPL 2021 का पहला क्वालिफायर, दिल्ली कैपिटल्स से नहीं भिड़ सकेगी आरसीबी

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का लीग स्टेज समाप्ति की ओर है जिसके आखिरी दो मैच शुक्रवार को दुबई और अबुधाबी के मैदान पर खेले जा रहे हैं। आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली 3 टीमें पहले ही तय हो चुकी थी जबकि चौथी टीम भी लगभग पक्की हो चुकी है, हालांकि गणित के चलते मुंबई इंडियंस की टीम अभी भी प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर सकती है जिसके लिये उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कम से कम 171 रनों की जीत हासिल करनी है। मुंबई की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये न सिर्फ 171 रनों से जीत की दरकार थी बल्कि उसे टॉस में भी जीत की दरकार थी।

मुंबई की टीम को इस मैच में किस्मत का अभी तक साथ मिला है और टॉस जीतकर उसने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं पर दुबई के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को टॉप 2 में पहुंचने के लिये दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कम से कम 163 रनों से जीत की दरकार थी और मुंबई की तरह उसे भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की दरकार थी।

और पढ़ें: असीम कमाल ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान क्रिकेट, पीसीबी पर साधा निशाना

रोहित शर्मा की तरह आरसीबी के लिये कप्तान विराट कोहली ने भी टॉस में जीत हासिल की लेकिन उन्होंने टॉप 2 में जगह बनाने के पीछे भागने की बजाय मैच को जीतने पर ध्यान लगाने का फैसला किया। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसके साथ ही आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर की टीम भी तय हो गई।

रविवार को खेले जाने वाले आईपीएल के पहले क्वालिफायर में अब दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा और आरसीबी की टीम का एलिमिनेटर में सामना चौथी टीम से होगा। पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम का सामना दूसरे क्वालिफायर मैच में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होगा।

और पढ़ें: पाकिस्तान दौरा रद्द करने के चलते ईसीबी चेयरमैन पर गिरी गाज, न्यूजीलैंड फिर से खेलने को तैयार

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के क्वालिफायर के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का चौथी टीम के रूप में खेलना लगभग तय नजर आ रहा है क्योंकि उसके पास न सिर्फ 14 अंक है बल्कि उसका नेट रन रेट भी बहुत बेहतर है। मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़ने के लिये सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न सिर्फ जीत हासिल करनी होगी बल्कि 173 रनों की बड़ी जीत हासिल करनी होगी।

Story first published: Friday, October 8, 2021, 19:44 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+