
आईपीएल में खेलने का फैसला पूरी तरह से पर्सनल
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के दौरान इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जानी थी लेकिन अब ईसीबी ने इसे टाल दिया है, जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनने के लिये आजाद हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए इयोन मोर्गन ने कहा,'यह पूरी तरह से निजी फैसला है। मेरे हिसाब से पूरी तरह से विन-विन सिचुएशन है। अगर हम बांग्लादेश जाते और खेलते तो वहां की परिस्थितियां हमारे लिये विदेशी रहती, ऐसे में अब अगर कुछ खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनते हैं जहां पर टी20 विश्व कप का भी आयोजन होना है और परिस्थितियां मिली जुली रहने वाली है तो वो उनके लिये फायदेमंद साबित होगा। वहीं पर कुछ खिलाड़ी आराम लेना चाहे तो वो भी ले सकते हैं, हमें अभी से लेकर तब के बीच में काफी क्रिकेट खेलनी है तो यह भी अच्छा फैसला होगा।'

खिलाड़ी चाहे तो ले खेलने का फैसला या फिर ले ब्रेक
मोर्गन ने आगे कहा कि हमने दौरे पर जाने को लेकर बहुत पहले से ही प्लान किया था, यह हमारी प्लानिंग का लंबे अरसे से हिस्सा था, वहीं पर अगर हमें उसी परिस्थिति में खेलने का मौका मिले और जीवन जीने का भी मौका मिले तो यह बुरी चीज नहीं है। अगर खिलाड़ी खेल से ब्रेक लेना चाहे या फिर वो नई ऊर्जा के साथ आईपीएल खेलना चाहे तो यह उसका निजी फैसला है।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच 6 मैचों की सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेली जानी थी जिसका आयोजन सितंबर से अक्टूबर के बीच किया जाना था, हालांकि अब इस श्रृंखला को मार्च 2023 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

घर में आयेगा नन्हा मेहमान, आईपीएल में नहीं जायेंगे जोस बटलर
वहीं पर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने स्कॉय स्पोर्टस के साथ बात करते हुए कहा कि मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। सितंबर के शुरुआती दिनों में मैं अपने दूसरे बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहा हूं, तो ऐसे में मैं जब तक कुछ रातें बिना नींद के काट न लूं मुझे घर पर ही रहना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
