For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरप्रीत बरार का खुलासा, बताया IPL 2021 में कोहली का विकेट लेने के बाद क्या बोले थे विराट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दौरान कई युवा गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का काम किया। इस दौरान पंजाब किंग्स के लिये हरप्रीत बरार ने मौके का फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी कर सभी को चौंका दिया। हरप्रीत बरार ने इस सीजन से पहले पंजाब किंग्स के लिये 3 मैच खेले थे लेकिन वो प्रभावित करने में नाकाम रहे थे हालांकि इस बार जब उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मौका मिला तो उन्होंने इस मौके का फायदा पूरे तरीके से उठाया और पहले बल्लेबाजी में 17 गेंदों का सामना कर नाबाद 25 रनों का योगदान दिया और फिर गेंदबाजी में बिग थ्री का विकेट लिया।

हरप्रीत बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। उन्होंने पहले विराट कोहली को बोल्ड किया, फिर ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया और एबी डिविलियर्स को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर तीसरा बड़ा विकेट हासिल किया। आईपीएल के रोकने के बाद हरप्रीत बरार ने पहली बार इस मुद्दे को लेकर बात की और बताया कि मैच के बाद विराट कोहली ने उनसे आकर क्या कहा था।

और पढ़ें: बॉल टैम्परिंग रोकने के लिये इयान चैपल ने सुझाया नियमोंं में बड़ा बदलाव, कहा- खत्म हो सकता है विवाद

इंडिया टीवी को दिये गये एक इंटरव्यू में बात करते हुए बरार ने कहा,'जब मैं रवि बिश्नोई के साथ प्रेजेंटेशन एरिया की तरफ से आ रहा था तो मैं विराट कोहली के पास से गुजरा। वो मेरे पास आये और कहा कि आगे भी ऐसी अच्छी गेंदबाजी करना जारी रखना।'

हरप्रीत बरार ने इस दौरान मैच से पहले कोच अनिल कुंबले की ओर से दिये गये टिप्स के बारे में भी बताया कि कैसे उनके सुझाव के चलते वह उस मैच में इतना शानदार प्रदर्शन कर सके।

और पढ़ें: विराट कोहली ने बताया कौन सा पूर्व क्रिकेटर उन्हें कर सकता था परेशान, वामिका को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

बरार ने कहा, 'मुझे अच्छे से याद है कि मैच से पहले अनिल कुंबले सर ने मुझसे कहा था कि तुम मैच की तैयारी करो, हर बॉलर का सपना होता है कि वह एक महान बल्लेबाज का विकेट हासिल करे। मौजूदा समय में विराट कोहली का विकेट हमेशा खास होता है। आरसीबी के खिलाफ मैच में मैं बस बिना घबराये अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था।'

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही रोकना पड़ा, जब इस टूर्नामेंट को स्थगित किया गया तो उस वक्त पंजाब किंग्स छठे स्थान पर थी। अब बीसीसीआई ने बचे हुए 31 मैचों का आयोजन सितंबर-अक्टूबर महीने के बीच यूएई में कराने का फैसला किया है।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 22:49 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+