विराट कोहली ने बताया कौन सा पूर्व क्रिकेटर उन्हें कर सकता था परेशान, वामिका को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में हिस्सा लेने के लिये मुंबई में वक्त गुजार रही है, जहां से उसे 2 जून को इंग्लैंड के लिये उड़ान भरनी है। इस बीच कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर सवाल-जवाब का एक सेशन रखा जिसमें फैन्स की ओर से पूछे गये कई सवालों का जवाब उन्होंंने दिया और शानदार खुलासे किये। इस सेशन के दौरान एक फैन ने विराट कोहली से पूछा कि अगर पुराने समय के गेंदबाजों की बात की जाये तो कौन सा गेंदबाज उन्हें परेशान कर सकता था।

इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने बताया कि अगर उन्हें पुराने समय का कोई गेंदबाज परेशान कर सकता था तो वो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को चुना। इस सेशन के दौरान कोहली ने अपनी बेटी वामिका को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

और पढ़ें: 'स्टीव स्मिथ को नहीं मिलनी चाहिये फिर से कप्तानी', जानें क्यों इंग्लिश कप्तान ने दिया ऐसा बयान

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले हैं और साथ ही आइसोलेशन में वक्त गुजार रहे हैं। विराट कोहली इस साल की शुरुआत में एक बेटी के पिता बने हैं जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। हालांकि विराट कोहली ने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी वामिका की तस्वीर शेयर नहीं की है।

इस सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने कप्तान कोहली से सवाल किया कि उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर क्यों नहीं की है और अब तक सोशल मीडिया से क्यों दूर रखा है।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये जानें कब इंग्लैंड पहुंचेगी टीम इंडिया, ICC ने बताया आगे का प्लान

इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने बताया, 'हमने एक परिवार के रूप में अपनी बेटी को उस वक्त तक सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है जब तक कि वो खुद सोशल मीडिया को समझने लायक नहीं हो जाती है। हमने अपनी बेटी का नाम वामिका इसलिये रखा है क्योंकि वो माता दुर्गा का दूसरा नाम है।'

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 21:10 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+