For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL इतिहास के वो कचरा खिलाड़ी जो कि साबित हुए सुपरफ्लॉप, लाखों का पड़ा एक रन और विकेट

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

IPL 2021 History of IPL Worst performers: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होने वाला है, जिसमें दुनिया भर के दिग्गज और प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेते नजर आयेंगे। दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिये आईपीएल एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें शानदार प्रदर्शन कर वो अपनी राष्ट्रीय टीम में हिस्सा बना सकते हैं। ऐसे में यह लीग खिलाड़ियों के लिये और भी अहम हो जाती है जिसमें उनका प्रदर्शन न सिर्फ उनके करियर को निर्धारित करता है बल्कि आगामी सीजन में होने वाली नीलामी के दौरान खिलाड़ी की किस्मत का फैसला करता है।

और पढ़ें: IPL 2021: 'नंबर 1 का मतलब 40 गेंदों में सेंचुरी नहीं', डेब्यू से पहले डेविड मलान ने तोड़ा पंजाब किंग्स का भ्रम

आईपीएल को खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात करने के लिये भी जाना जाता है जिसमें हिस्सा लेकर कई युवा खिलाड़ी रातों रात करोड़पति बनते नजर आये हैं। हालांकि कई बार देखा गया है आईपीएल की नीलामी के दौरान जिन खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसाया गया उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। आज हम आपको आईपीएल के ऐसे ही 3 कचरा खिलाड़ियों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने किसी एक सीजन नहीं बल्कि पूरे आईपीएल इतिहास में करोड़ों कमाने का काम किया है और प्रदर्शन के नाम पर टीम के लिये कुछ खास नहीं दे सके हैं।

और पढ़ें: IPL के इतिहास में हर सीजन जीता है कम से कम एक मैन ऑफ द मैच, लिस्ट में कोहली का नाम नही

कोलकाता को 38 लाख का पड़ा शेन बॉन्ड का एक विकेट

कोलकाता को 38 लाख का पड़ा शेन बॉन्ड का एक विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में न्यूजीलैंड की टीम ने कई बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपना खासा नाम कमाया है। कीवी टीम के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हैं जिनकी ख्याति उन्हें आईपीएल लाई जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें साल 2010 में 3.9 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

आईपीएल का यह सीजन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा लेकिन शेन बॉन्ड केकेआर के लिये वो कमाल नहीं कर सके जिसके लिये वह जाने जाते हैं। कोलकाता की टीम ने उन्हें 8 मैचों में टीम का हिस्सा बनाया लेकिन वह सिर्फ 9 विकेट ही ले सके। कोलकाता की टीम को शेन बॉन्ड का एक विकेट 38 लाख का पड़ा जो कि आईपीएल के इतिहास सबसे महंगा है।

पंजाब किंग्स को 19.03 लाख का पड़ा प्रभसिमरन सिंह का एक रन

पंजाब किंग्स को 19.03 लाख का पड़ा प्रभसिमरन सिंह का एक रन

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिये खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह भी उन्हीं खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार है जो कि फ्रैंचाइजी को काफी महंगे पड़े हैं लेकिन प्रदर्शन के नाम पर कुछ खास नहीं दे सके हैं। 20 साल के प्रभसिमरन सिंह को पंजाब की टीम ने 4.8 करोड़ रुपये में साल 2019 में अपने खेमे में शामिल किया था जहां पर उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला था और वो सिर्फ 16 रन ही बना सके थे। जिसके बाद पंजाब की टीम ने उन्हें 2020 में रिलीज कर 55 लाख रुपये की उनकी बेस कीमत पर वापस खरीद लिया।

आईपीएल में अब तक 5 करोड़ 90 लाख रुपये कमा चुके प्रभसिमरन सिंह को पंजाब की टीम ने ज्यादा मौके भले ही न दिये हों लेकिन उन्होंने 3 मैचों में सिर्फ 31 रन ही बनाये हैं जिसके अनुसार उनके बल्ले से निकला एक रन पंजाब किंग्स की टीम को 19.03 लाख का पड़ा है, जो कि आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे महंगा बनाया गया रन है।

22.9 करोड़ सैलरी, लेकिन अब तक दिला सकें हैं सिर्फ एक जीत

22.9 करोड़ सैलरी, लेकिन अब तक दिला सकें हैं सिर्फ एक जीत

इस फेहरिस्त में तीसरा नाम राजस्थान रॉयल्स के पेस बॉलर जयदेव उनादकट का है जिनका प्रदर्शन पिछले 3 सीजन में काफी गिरा है। उनादकट का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2017 में आया था जिसमें उन्होंने 12 मैचों में 24 विकेट हासिल किये थे। इसके बाद वह लगातार 2 सीजन तक सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय गेंदबाज बने लेकिन प्रदर्शन के मामले में वह कुछ खास नहीं कर सके।

आईपीएल के इतिहास में जयदेव उनादकट अब तक कुल 80 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान सिर्फ 81 विकेट ही हासिल किये हैं। हालांकि आईपीएल में दो बार फाइव विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम है लेकिन बावजूद इसके इस तेज गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स को अब तक सिर्फ एक ही मैच में जीत दिलाने का काम किया है। 27 अप्रैल 2019 को खेले गये मैच में जयदेव उनादकट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को जीत दिलाने का काम किया था, इसके अलावा यह गेंदबाज अब तक राजस्थान से 22.9 करोड़ रुपये हासिल कर चुका है लेकिन टीम को दूसरी जीत नहीं दिला सका है।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:07 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+