IPL के इतिहास में हर सीजन जीता है कम से कम एक मैन ऑफ द मैच, लिस्ट में कोहली का नाम नही
IPL 2021 History of IPL most MOM Awards: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज होने में बस दो ही दिन का समय बाकी रह गया है और सभी फैन्स क्रिकेट के इस त्योहार को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना वायरस के बीच खाली स्टेडियम में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली यह लीग 9 अप्रैल से खेली जानी है जिसका फाइनल मैच 30 मई को खेला जायेगा। आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच 5 बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस सीजन खिताबों के अपने सूखे को मिटाने के लिये उतरेंगे तो वहीं पर रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में खिताबों की हैट्रिक लगाने के लिये उतरेंगे।
और पढ़ें: SA vs PAK: फखर जमान ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, तोड़ा विवियन रिचर्डस, जहीर अब्बास का रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इतिहास में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अकेले अपने दम पर टीम को मुश्किल मैच जिताने का काम किया है। साल 2016 में विराट कोहली की शानदार फॉर्म के चलते ही आरसीबी फाइनल तक पहुंच सकी थी, इस सीजन रन मशीन कोहली ने 4 शतक लगाने का काम भी किया था। अपने इसी प्रदर्शन के चलते वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
और पढ़ें: IPL के इतिहास में 13 सालों से शतक का इंतजार कर रही है यह चैम्पियन टीम, आंकड़े देख रह जायेंगे हैरान

मैन ऑफ द मैच के मामले में रोहित सबसे आगे, विराट गायब
हालांकि यहां पर एक बेहद हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है जिसमें विराट कोहली का नाम न होना आपको चौंका सकता है। आईपीएल के इतिहास में लगभग हर सीजन कम से कम एक मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट से विराट कोहली का नाम नदारद है, जो कि उनके फैन्स को काफी हैरान करने वाला आंकड़ा है।
लगातार हर सीजन कम से कम एक मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने अब तक खेले गये 13 सीजन में से लगातार 11 बार यह कारनामा किया है। वहीं सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में 11 बार के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। जबकि आरसीबी की टीम में विराट कोहली के साथी एबी डिविलियर्स 10 बार के साथ इस फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

टॉप 12 में भी कोहली का नाम है गायब
गौरतलब है कि इस लिस्ट में सुरेश रैना (10 बार), डेविड वॉर्नर (9 बार), क्रिस गेल (9 बार), शेन वॉटसन (9 बार), किरोन पोलार्ड (8 बार), युसुफ पठान (8 बार), गौतम गंभीर (8 बार), अंबति रायडु (8 बार), वीरेंदर सहवाग (7 बार) और अमित मिश्रा (7 बार) का नाम शामिल है लेकिन विराट कोहली यहां भी गायब हैं।
इतना ही नहीं आईपीएल के इतिहास सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली का नाम टॉप 7 खिलाड़ियों में शुमार नहीं है।

मैन ऑफ द मैच के किंग हैं क्रिस गेल, देखें लिस्ट
इस फेहरिस्त में क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर काबिज है जिन्होंने 21 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने का काम किया है, तो वहीं पर एबी डिविलियर्स 20 मैन ऑफ द मैच के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।
इस फेहरिस्त में डेविड वॉर्नर (17 मैन ऑफ द मैच) तीसरे, एमएस धोनी (17 मैन ऑफ द मैच) चौथे, रोहित शर्मा (17 मैन ऑफ द मैच) पांचवे, युसुफ पठान (16 मैन ऑफ द मैच) छठे और शेन वॉटसन (15 मैन ऑफ द मैच) 7वें पायदान पर काबिज हैं। आपको बता दें कि आरसीबी की टीम के कप्तान विराट कोहली अपने खास प्रदर्शन के चलते 12 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
