For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs PAK: फखर जमान ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, तोड़ा विवियन रिचर्डस, जहीर अब्बास का रिकॉर्ड

SA vs PAK
Photo Credit: ICC/twitter

South Africa vs Pakistan 3rd ODI records: नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर दोनों टीम जीत के साथ सीरीज को अपने कब्जे में करने के लिये उतरी हैं। वनडे सीरीज के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और पाकिस्तान की टीम फिलहाल बल्लेबाजी कर रही है जिसने 44 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट खोकर 250 रन बना लिये हैं।

पाकिस्तान के लिये दूसरे वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने से चूके सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने आज के मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा और पहले विकेट के लिये इमाम उल हक (57) के साथ 112 रनों की साझेदारी की और फिर कप्तान बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को बेहद मजबूत शुरुआत देने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2021: नाइट कर्फ्यू के बावजूद जानें कैसे खेले जायेंगे मैच, वानखेड़े के 15 ग्रांउडमैन आये कोरोना नेगेटिव

फखर जमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया और 104 गेंदों में 9 चौके 3 छक्के की मदद से 101 रनों की पारी खेली और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। क्रिकेट इतिहास में साउथ अफ्रीका के दौरे पर आने वाली टीमों के खिलाड़ियों की बात करें तो अब तक सिर्फ 3 ही खिलाड़ी लगातार 2 वनडे मैचों में शतक लगाने का कर सके हैं। इसमें पहला नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का है जिन्होंंने साल 2005 में लगातार 2 शतक लगाये थे, तो वहीं पर जो रूट ने 2016 में यह कारनामा किया था।

इसके साथ ही फखर जमान ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 50 पारियां खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का काम किया और अब इस लिस्ट में दूूसरे पायदान पर आ गये हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है जिन्होंने 50 पारियों के बाद 2486 रन बनाये थे, वहीं फखर जमान 2262 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: IPL के इतिहास में 13 सालों से शतक का इंतजार कर रही है यह चैम्पियन टीम, आंकड़े देख रह जायेंगे हैरान

फखर जमान ने आज के मैच में वेस्टइंडीज के शाई होप (2247), पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जहीर अब्बास (2234) और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सर विवियन रिचर्डस (2208) को पीछे छोड़ने का काम किया और इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। आपको बता दें कि बाबर आजम भी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:13 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+