For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs SRH: शारजाह में धोनी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानें कैसी है प्लेइंग 11

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसर लेग यूएई में खेला जा रहा है जिसके 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें भिड़ रही हैं। शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में दोनों टीमें जीत के बाद उतर रही हैं। जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आईपीएल 2021 की लगातार 7 हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली जीत मिली तो वहीं पर सीएसके की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और केकेआर के खिलाफ आखिरी गेंद पर मैच जीतकर प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर चुकी है। ऐसे में सीएसके की टीम इस मैच में जीत की लय को बरकरार रखते हुए पहले दो पायदान पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहेगी, तो वहीं पर हैदराबाद की टीम ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को परखना चाहेगी।

शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। धोनी ने पहले गेंदबाजी करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि यह मैदान बाकियों की तुलना में काफी छोटा है तो ऐसे में हम एक स्कोर के पीछे जाना चाहते हैं। पिच बल्लेबाजी के लिये काफी बेहतर नजर आ रही है तो हम पिच की ताजगी का फायदा उठाना चाहते हैं।

और पढ़ें: 'कोहली की कप्तानी पर किसी ने नहीं की है शिकायत', लगातार आ रही रिपोर्ट पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

सीएसके की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है और उसने सैम कर्रन की जगह ड्वेन ब्रावो को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बिना कोई बदलाव के उतरने का फैसला किया है। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि हम चाहते हैं कि हम यहां से लय को बरकरार रखना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहा है।

शारजाह के मैदान की बात करें तो छक्कों के लिये मशहूर इस मैदान पर फिलहाल अभी तक छक्कों की बारिश नहीं हुई है और टीमों को रन बनाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस मैच में गेंदबाजों के लिये आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि पिच काफी सपाट नजर आ रही है और बल्लेबाजों के मुफीद लग रही है।

और पढ़ें: CSK vs SRH: शारजाह के मैदान पर ब्रावो रच सकते हैं इतिहास, डुप्लेसिस-पांडे की रिकॉर्ड पर नजर

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (WK), केन विलियमसन (C), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

Story first published: Thursday, September 30, 2021, 19:05 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+