IPL 2021 के दूसरे हाफ में कठिन होंगे बायोबबल के नियम, खिलाड़ियों के परिवार पर भो हो सकती है कार्रवाई
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित की जाने वाली दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन को कोरोना विस्फोट के चलते बीच में ही रोकना पड़ा, जिसके चलते टूर्नामेंट पूरा नहीं हो सका और बचे हुए 31 मैचों का आयोजन दूसरे हाफ के तहत कराया जाना है। इसके तहत बीसीसीआई ने आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन यूएई के 3 शहरों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में कराया जाना है। इन मैचों का आयोजन 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होना है।
यह पहली बार नहीं है जब इस मशहूर टी20 लीग का आयोजन यूएई में किया जा रहा है, इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल के पहले हाफ को यूएई में आयोजित कराया गया था जबकि 2020 में आईपीएल के पूरे सीजन को यूएई में खिलाया गया था।
और पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने भारतीय गेंदबाजी कोच को मारा ताना, कहा- उनसे ज्यादा शार्दुल बॉलिंग सिखाते हैं
आईपीएल में कोरोना के ताजा मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई ने यूएई में खेले जाने वाले दूसरे हाफ के बायोबबल प्रोटोकॉल को और मुश्किल कर दिया है। बीसीसीआई ने न सिर्फ खिलाड़ियों के लिये बल्कि फ्रैंचाइजी के सदस्यों और उनके परिवार के लिये भी कड़े नियमों का ऐलान किया है।
बीसीसीआई ने कोरोना महामारी को देखते हुए ताजा दिशानिर्देश जारी किये हैं जिसके चलते महामारी के दौरान यूएई की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों, परिवारों और फ्रैंचाइजी के सदस्यों को बायोबबल प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा और अगर वो इसका पालन करने में नाकाम रहते हैंं तो उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी।
टाइम्स नॉव के साथ बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने बात करते हुए कहा,'यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिये नई गाइडलाइंस तैयार की गई हैं, जिसमें बायोबबल प्रोटोकॉल तोड़ने वाले फ्रैंचाइजी सदस्यों या उनके परिवार वालों पर बीसीसीआई की ओर से डिसिप्लिनरी एक्शन लिया जायेगा।'
और पढ़ें: Tokyo 2020: अमेरिका ने चौथी बार जीता बास्केटबॉल का गोल्ड मेडल, केविन दुरांत के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड
गौरतलब है कि जब भारत में आईपीएल 2021 का आयोजन किया जा रहा था तो उस वक्त देश भर में कोरोना की दूसरी लहर ने झकझोर दिया लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआई 29 मैचों का आयोजन कराने में सफल रही, हालांकि कोरोना वायरस ने आईपीएल के लिये बनाये गये बायोबबल में सेंध लगा दी और टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा। ऐसे में आईपीएल के दूसरे सीजन का आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा।
आपको बता दें कि टूर्नामेंट का आगाज ठीक उसी जगह से होगा जहां पर इसका अंत हुआ, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे पायदान पर काबिज है। फैन्स मुंबई और सीएसके के बीच खेले जाने वाले सबसे रोमांचक मैच के साथ टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों का आगाज होने का इंतजार कर रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
