Tokyo 2020: अमेरिका ने चौथी बार जीता बास्केटबॉल का गोल्ड मेडल, केविन दुरांत के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

Tokyo olympics
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। टोक्यो में खेले गये ओलंपिक गेम्स में अमेरिका की टीम ने फ्रॉन्स को बास्केटबॉल मैच में 87-82 के रोमांचक मैच में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस दौरान अमेरिका के यूएस एथलीट केविन डुरांट ने 29 प्वाइंट हासिल कर 3 बार के बास्केटबॉल गोल्ड मेडलिस्ट कार्मेलो एंथनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। केविन डुरांट ने भी कार्मेलो एंथनी की तरह तीसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।

डुरांट ने मैच में 8.8 सेकेंड्स रहते हुए दो फ्री थ्रो हासिल किये और इस रिकॉर्ड को अपने नाम किये। फ्रांस की टीम अपने फाइनल पॉजेशन का फायदा नहीं उठा सकी क्योंकि अमेरिका की टीम ने 5 प्वाइंटस की बढ़त बना ली थी। जेसन टेटम ने 19 प्वाइंटस हासिल किये तो वहीं पर डैमियन लिलियर्ड और ज्रू हॉलिडे ने अमेरिका के लिये 11-11 अंक हासिल किये।

और पढ़ें: ओलंपिक में कनाडा की महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, स्वीडन को हराकर जीता पहला गोल्ड

इसके साथ ही फ्रांस की टीम अमेरिका के हाथों अपना चौथा फाइनल मैच हार गई है और ओलंपिक में सिल्वर मेडल के साथ ही संतोष किया। अमेरिका के लिये इवान फॉर्नियर और रूडी गोबर्ट ने 16-16 अंक हासिल किये तो ग्यूरस्कोन याबुसेले ने 13 अंक बनाये। नान्डो डि कोलो ने 12 अंक और टिमोथी लुवावु कार्बार्रैट ने 11 अंक हासिल किये।

फ्रैंक एंटीकिना के 3 पोइंटर ने मैच में 5:42 का समय रहते हुए फ्रांस को 73-70 की बढ़त दिला दी और तभी अमेरिका ने 9-2 की बढ़त के साथ 10 प्वाइंट की लीड लेकर बढ़त बना ली और टैटम ने 3 प्वाइंटर भी लिया। इसके बाद से अमेरिका के लिये यह एक बस मैच फिनिश खत्म करने की बात थी।

और पढ़ें: आखिर क्यों गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की डाइट में शामिल हैं गोलगप्पे, दिग्गज ने खुद किया खुलासा

इसके साथ ही अमेरिका की टीम ने हार के साथ शुरु हुए इस समर का जीत के साथ अंत किया जिसमें उनकी फ्रांस के खिलाफ एक हार भी शामिल है। फ्रांस की टीम ने अमेरिका की पिछली 25 मैचों से चली आ रही जीत के रथ को भी रोकने का काम किया।

आपको बता दें कि अमेरिका की टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 113 पदक के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर फिनिश किया है और एक बार फिर से टॉप पर खत्म किया है।

Story first published: Sunday, August 8, 2021, 23:01 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+