Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: धोनी की वजह से भारत को मिले पंत-राहुल-सैमसन जैसे कप्तान, बटलर ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन शुरू हो गया है और पिछली बार सीजन में सबसे नीचे लीग को खत्म करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर खिलाफ खेलने उतरेगी। मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ करते हुए भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज संजू सैमसन, केएल राहुल और ऋषभ पंत को बतौर कप्तान उभरने का श्रेय दिया है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 14वें सीजन में 4 टीमों ने अपनी कमान विकेटकीपर बल्लेबाज के हाथ में सौंपने का का काम किया है, जिसमें पंजाब किंग्स (केएल राहुल), दिल्ली कैपिटल्स (ऋषभ पंत), राजस्थान रॉयल्स (संजू सैमसन) और चेन्नई सुपर किंग्स (एम एस धोनी) का नाम शामिल है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा से बात करते हुए बटलर ने कहा,' मुझे लगता है कि इसमें एमएस धोनी का हाथ जरूर है जिसने भारत में विकेटकीपर बल्लेबाजों को कप्तानी करने के लिये सही उम्मीदवार के तौर पर तैयार करने का काम किया है। वह खुद बेहद शानदार कप्तान रहे हैं और बाकी के खिलाड़ी उनके नक्शे कदम पर चलना चाहेंगे। मुझे लगता है कि एक विकेटकीपर के पास मैच को देखने का एक खास नजरिया होता है, वह विकेट के देखकर गेंदबाजों को भी चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।'

और पढ़ें: 'बाबर आजम से बल्लेबाजी सीख सकते हैं विराट कोहली', पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने दिया विवादित बयान

पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में होने वाले पहले मैच को लेकर जोस बटलर ने कहा कि इस सीजन उनकी टीम के पास बेहद संतुलित प्लेइंग 11 है और वो खिताब के प्रबल दावेदार बन कर उभरेंगे।

उन्होंने कहा,'इस साल हमारी टीम के पास कई तरह की खिलाड़ी हैं जो कि विश्व स्तरीय ऑलराउंडर भी हैं। इसमें बेन स्टोक्स और क्रिस मॉरिस का नाम भी शामिल है, संजू सैमसन बेहद शानदार खिलाड़ी हैं और टीम के साथ काफी लंबे संय से जुड़े हैं। वह काफी शांत खिलाड़ी हैं और मैदान पर मस्ती करना पसंद करते हैं, उनकी कप्तानी में काफी जुनून देखने को मिलेगा।'

और पढ़ें: SRH vs KKR: बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला, जानें कैसी है पिच और हेड टू हेड रिकॉर्ड

इसके साथ ही बटलर ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को जबरदस्त खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह टीम के लिये इस साल एक्स फैक्टर साबित होने वाले हैं। आपको बता दें कि वानखेड़े के मैदान पर खेले गये पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने सीएसके को 7 विकेट से हराने का काम किया है।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 19:17 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+