For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs KKR: बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला, जानें कैसी है पिच और हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

IPL 2021 SRH vs KKR Head to Head Records: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर खेला जाना है। जहां पर दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी। आईपीएल के इतिहास में जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के प्रदर्शन पर बात करें तो उसने लगातार अच्छा किया है और अपने 8 सीजन में से 6 बार प्लेऑफ में क्वालिफाई करने का काम किया है तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये पिछले 2 सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचना भी नहीं हो पाया है।

आईपीएल के 14वें सीजन में होने वाली इस भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों ने अब तक 19 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है जिसमें से 12 बार कोलकाता की टीम ने जबकि 7 बार हैदराबाद की टीम ने जीत हासिल की है। पिछले सीजन खेले गये दोनों मैचों में कोलकाता की टीम ने जीत हासिल की है। इतना ही नहीं आखिरी बार जब दोनों टीमों का मुकाबला हुआ तो मैच का फैसला सुपरओवर में निकला था।

और पढ़ें: IPL 2021: देवदत्त पाड्डिकल की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं ब्रायन लारा, कहा- कुछ कमियां बाकी हैं

भले ही आंकड़ों के मामले में केकेआर की टीम हैदराबाद पर भारी नजर आ रही है लेकिन बाकी चीजों पर नजर डालें तो एसआरएच की टीम केकेआर पर काफी भारी पड़ने वाली है। पिछले 2 सालों में हैदराबाद की टीम ने पावरप्ले के दौरान सबसे कम विकेट (26) गंवाने का काम किया है जबकि केकेआर ने (44) उनकी तुलना में लगभग डेढ़ गुना ज्यादा विकेट खोये हैं।

इतना ही नहीं पावरप्ले के दौरान हैदराबाद की टीम ने सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया है तो वहीं पर कोलकाता की टीम उनसे काफी पीछे नजर आ रही है। पावरप्ले में हैदराबाद की टीम ने 8.807 की रन रेट से 1641 रन बनाने का काम किया है तो केकेआर की टीम 7.519 की रन रेट से 1267 रन बना सकी है, जो कि चेन्नई के मैदान पर काफी अंतर पैदा कर सकती है।

और पढ़ेें: DC vs CSK: भाई के डेब्यू मैच में सैम कर्रन ने की पिटाई, महज 6 गेंदों में ठोंके 23 रन

गौरतलब है कि चेन्नई के मैदान पर दोनों ही टीमों का आंकड़ा काफी खराब रहा है। जहां कोलकाता की टीम ने इस मैदान पर 9 मैच खेले हैं और उसे सिर्फ 2 में ही जीत हासिल हुई है तो वहीं पर हैदराबाद की टीम को अपने तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि पहले मैच की तरह इस मैच में भी चेन्नई की पिच काफी धीमी रहने वाली है ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। वहीं पर स्पिनर्स के लिये मुफीद इस पिच पर राशिद खान काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं तो केकेआर की टीम हरभजन सिंह और सुनील नरेन का पूरा फायदा उठाना चाहेगी।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 17:30 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+