For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: कायरन पोलार्ड ने जड़ा छक्कों का दोहरा शतक, इस खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 9वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाने का काम किया। मुंबई की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (32) और क्विंटन डिकॉक (40) ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 55 रनों की साझेदारी की। हालांकि बीच के ओवर्स में हैदराबाद की टीम ने जबरदस्त वापसी कर रनों की गति पर लगाम लगाने का काम किया। वहीं पारी के अंत में हरफनमौला खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के स्कोर को 150 तक पहुंचाया।

कायरन पोलार्ड ने 22 गेंदों में 1 चौके 3 छक्के की मदद से नाबाद 35 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही कायरन पोलार्ड ने आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने का काम किया। कायरन पोलार्ड ने पारी के आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार की गेंदों को निशाना बनाया और आखिरी 2 गेंदों में लगातार 2 छक्के लगाकर टीम के स्कोर 150 पर पहुंचाया।

और पढ़ें: IPL 2021: मुंबई से नहीं हो रहे थे आउट तो खुद विकेट पर दे मारा पैर, ऐसे पवेलियन लौटे बेयरस्टो

पोलार्ड ने भुवनेश्वर के खिलाफ जैसे ही पहला छक्का लगाया वैसे ही आईपीएल करियर में 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गये हैं। वह आईपीएल इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं, जबकि ओवरऑल यह कारनामा करने वाले छठे खिलाड़ी बन गये हैं।

पोलार्ड से पहले यह कारनामा उनकी राष्ट्रीय टीम के साथी खिलाड़ी क्रिस गेल ने किया है जो कि इस लीग में 351 छक्के लगा चुके हैं और यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने हैं, तो वहीं आरसीबी के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। पोलार्ड के बाद 200 छक्कों के इस क्लब में शामिल होने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी बनने के करीब हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम है।

और पढ़ें: IPL 2021: जब जहीर खान के मुंह से अपना नाम सुन रोने लगा यह तेज गेंदबाज, जानें क्यों

डेविड वॉर्नर इस समय 197 छक्कों के साथ क्लब में अपना नाम शुमार करने को लगभग तैयार हैं। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (351) के नाम है, जबकि एबी डिविलियर्स (237), रोहित शर्मा (217), एमएस धोनी (216), कायरन पोलार्ड (201) और विराट कोहली (201) का नाम भी इसमें शुमार है।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 23:02 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+