For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: मुंबई से नहीं हो रहे थे आउट तो खुद विकेट पर दे मारा पैर, ऐसे पवेलियन लौटे बेयरस्टो

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 9वां मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ। मुंबई की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाये और हैदराबाद की जीत के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा। मुंबई के लिये सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (40), रोहित शर्मा (32) और कायरन पोलार्ड (35) की शानदार पारियों के चलते चेन्नई की मुश्किल पिच पर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जॉनी बेयरस्टो (43) और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 67 रनों की साझेदारी की। हैदराबाद की टीम ने महज 42 गेंदों में 67 रन जोड़ने का काम किया जिसमें जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ तरीके से बल्लेबाजी की।

और पढ़ें: 5वीं फेल हैं हैदराबाद के लिये डेब्यू करने वाले विराट सिंह, जानें कैसा रहा है आईपीएल तक का सफर

मुंबई इंडियंस के लिये सनराइजर्स हैदराबाद का विकेट निकालना लगभग मुश्किल नजर आ रहा था लेकिन तभी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे जॉनी बेयरस्टो ने खुद ही विकेट पर पैर मारकर मुंबई को सफलता दे दी। बेयरस्टो ने महज 21 गेंदों में 3 चौके 4 छक्के लगाकर 43 रनों की पारी खेल ली थी।

मुंबई के लिये क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे और बेयरस्टो उनकी गेंद को अंदर की तरफ जाकर शॉट मारना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले में लगती उससे पहले बेयरस्टो का बल्ला और पैर विकेट में जाकर लगा। इसके साथ ही बेयरस्टो हिट विकेट होकर वापस लौट गये। वह आईपीएल 2021 में खुद अपना विकेट विपक्षी टीम को गिफ्ट करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: जब जहीर खान के मुंह से अपना नाम सुन रोने लगा यह तेज गेंदबाज, जानें क्यों

आपको बता दें कि जॉनी बेयरस्टो के लिये पहले दो मैच कुछ खास नहीं रहे थे क्योंकि वह टीम में ओपनिंग के बजाय मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आ रहे थे। हालांकि मुंबई के खिलाफ खेले गये इस मैच में वो वापस सलामी बल्लेबाजी करने के लिये उतरे और साफ कर दिया कि उन्हें टीम के लिये क्यों ओपनिंग ही करनी चाहिये।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 22:26 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+