For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs RR: गिल-अय्यर की पारी के दम पर कोलकाता ने खड़ा किया मैच जिताऊ स्कोर, शुबमन ने लगाया अर्धशतक

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 54वां मैच शारजाह के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनने के लिये उतरी है। इस सीट पर राजस्थान रॉयल्स की भी दावेदारी है लेकिन उसके लिये इस पर कब्जा जमाना थोड़ा आसान नहीं है। यूएई के इस लेग में शारजाह का मैदान सबसे छोटा स्टेडियम होने के बावजूद काफी लो स्कोरिंग मैचों वाला मैदान बना और टीमें यहां पर 130-140 स्कोर बनाकर उसे बचा पाने में कामयाब रही हैं। ऐसे में केकेआर की टीम जब यहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो वो 160-170 के स्कोर के मैच जिताऊ टोटल की ओर देख रही थी।

टॉस हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये उतरना पड़ा, जिसका आगाज करने के लिये शुबमन गिल और वेंकटेश अय्यर उतरे और जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने संभल कर शुरुआत करते हुए पहले 11 ओवर में सिर्फ 7 की औसत से रन बनाये और पहले विकेट के लिये 79 रनों की साझेदारी की। हालांकि बीच में बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे और निर्धारित 20 ओवर्स के बाद 4 विकेट खोकर अपनी टीम को 171 रनों के मैच जिताऊ स्कोर पर पहुंचा दिया।

और पढ़ें: जानें कौन हैं दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जिसे मैच के बाद किया प्रपोज, बिग बॉस से रहा है खास कनेक्शन

केकेआर के लिये सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने 44 गेंदों का सामना कर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली, तो वहीं पर वेंकटेश अय्यर ने भी 35 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली। केकेआर की इस पारी में राहुल त्रिपाठी (21), दिनेश कार्तिक (14), इयोन मोर्गन (13) और नितिश राणा (12) ने भी अहम पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 171 पर पहुंचा दिया।

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के लेग में शारजाह के मैदान पर खड़ा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। राजस्थान रॉयल्स को अगर क्वालिफाई करना है तो इस टोटल को कम से कम 13 ओवर में जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले अपने मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार जाये।

और पढ़ें: मैच के बाद दीपक चाहर ने फिल्मी अंदाज में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आकाश चोपड़ा ने बताया क्यों चुना आज का दिन

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के लिये राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन साकरिया और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट हासिल किये। वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये बस इस मैच में आसान सी जीत हासिल करने की दरकार है जिसके बाद उनका नेट रन रेट इतना बेहतर है कि अगर मुंबई की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को हरा भी देती है तो वह प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर जायेगी।

Story first published: Thursday, October 7, 2021, 21:22 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+