For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: आंद्रे रसेल का नया हेयरस्टाइल, पिछली बार ऐसे ही अंदाज में उड़ाए थे छक्के

नई दिल्लीः आंद्रे रसेल एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2019 का आईपीएल सीजन बड़ा ही कमाल का खेला था। उस सीजन में उन्होंने क्रिस गेल से भी विध्वंसक अंदाज में बैटिंग की थी। रसेल की मसल्स पावर इतनी ज्यादा थी कि उनकी चर्चाएं उस सीजन में बहुत ज्यादा हुई। हालांकि सीजन के बाद इस बल्लेबाज की फिटनेस पर ग्रहण लग गया। उनको कभी कोई समस्या रही तो कभी कोई समस्या और उनके घुटनों में तो समस्या लगातार बनी रही। इसके चलते वह आईपीएल 2020 में बाहर भी बैठे रहे और उनकी फॉर्म भी काफी खराब रही।

आंद्रे रसेल का नया हेयर स्टाइल-

आंद्रे रसेल का नया हेयर स्टाइल-

इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग मैच से पहले रसेल एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं और वजह बना है उनका नया हेयर स्टाइल। केकेआर की टीम को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपने मस्त मौला स्वभाव के कारण और अलग ही किस्म के फैशन सेंस के चलते जाने जाते हैं। रसेल ने भी कुछ इसी तरह का हेयर स्टाइल अपनाया है। उन्होंने अपने बालों में रंग किया हुआ है और यह एक तरह का ब्लॉन्ड हेयर स्टाइल है। पिछली बार जब उन्होंने अपने बाल कलर किए थे तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी और यह पारी ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान में आई थी।

IPL 2021, KKR vs SRH मैचः ड्रीम11 टिप्स, संभावित प्लेइंग XI, टीमों की जानकारी

इस बार केकेआर को बहुत उम्मीदें हैं रसेल से-

इस बार केकेआर को बहुत उम्मीदें हैं रसेल से-

कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर से रसेल के बालों से इस तरह की करामात की उम्मीद कर रही होगी। केकेआर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रसेल की फोटो को शेयर किया है। इससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा कह चुके हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस चीज के ऊपर निर्भर करेगा कि आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक किस तरह से खेलेंगे। चोपड़ा ने रसेल के बैकअप का भी सुझाव दिया है और कहा है कि टीम ऑस्ट्रेलिया के बैंक कटिंग पर भी भरोसा कर सकती है जिसको उन्होंने ऑफ फरवरी में हुई नीलामी में खरीदा था।

'रसेल एमएमए फाइटर की तरह दिखते हैं'

'रसेल एमएमए फाइटर की तरह दिखते हैं'

इस बार केकेआर की कप्तानी इयोन मोरगन करेंगे जिन्होंने पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक से बीच में कप्तानी ले ली थी। कार्तिक लंबे समय से केकेआर की टीम से जुड़े हुए हैं और उन्होंने आर अश्विन के साथ एक पुरानी चैट के दौरान कहा था कि आंद्रे रसेल एमएमए फाइटर की तरह दिखते हैं क्योंकि उनकी मांसपेशियां और बनावट इसी तरह की है। अश्विन ने उनसे पूछा था कि आंद्रे रसेल जैसे खतरनाक खिलाड़ी को एक कप्तान के तौर पर आप किस तरीके से गेंदबाजी करना चाहेंगे। तो इसी बात का जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा था कि सबसे पहले भगवान से दुआ कीजिए कि वह खराब मूड में हों और उस दिन बॉलिंग कंडीशन और विकेट आप के अनुसार हों। कार्तिक ने यह भी कहा था कि रसेल किसी रेसलर की तरह से विकेट पर दिखते हैं और उनको बैटिंग करने के लिए आते देखना गेंदबाजों के लिए बहुत ही डरावना अनुभव है।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 14:14 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+