For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शर्मनाक हार से निराश हुए केएल राहुल, बोले- पिछली गलतियों से नहीं सीखा है

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स एक बार फिर रोमांचक मैच में हार का सामना करने के लिए मजबूर हुआ है। राजस्थान राॅयल्स ने सीजन-14 के 32वें मैच में पंजाब को 2 रन से हार दी। हालाकि, एक समय ऐसा था जब मैच पूरी तरह से पंजाब के पक्ष में था। आखिरी दो ओवरों में पंजाब को 8 रन चाहिए थे और उसके पास शेष 8 विकेट बचे थे, लेकिन बावजूद इसके बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके। वहीं कप्तान केएल राहुल इस हार से बेहद निराश हैं। उन्होंने माना कि खिलाड़ियों ने अभी भी पिछली गलतियों से सबक नहीं लिया है।

यह भी पढ़ें- अर्शदीप ने 5 विकेट लेकर इशांत शर्मा को पछाड़ा, नाम दर्ज किए खास रिकाॅर्ड

दिया ये बयान
राहुल ने कहा, ''इसे स्वीकार करना कठिन है। हम ऐसी टीम रहे हैं जिसने पहले भी इस तरह के मैचों का अनुभव किया है। हमें यह देखने की जरूरत है कि हम दबाव को बेहतर तरीके से कैसे संभाल सकते हैं। 18वें ओवर में खत्म करने की कोशिश में कभी-कभी आप बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं और अपनी लय खो देते हैं और विरोधियों को हावी होने देते हैं। हमने पिछली गलतियों से नहीं सीखा है। अब हम मजबूत वापसी करने और अगले पांच मैच जीतने की कोशिश करेंगे। हमने गेंद से चीजों को अच्छी तरह से वापस खींचा, विकेट लेते रहे, जो इस प्रारूप में बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे लिए, मयंक और यहां तक कि एडेन के लिए अपने पहले आईपीएल मैच में रन बनाना महत्वपूर्ण था।'' इस हार के साथ पंजाब के लिए प्लेऑफ में प्रवेश करने का रास्ता भी कठिन हो गया है। पंजाब की यह 9वें मैच में छठी हार है। इस सीजन में पंजाब ने कई मैच करीब आकर हारे हैं।

राहुल और मयंक ने दिलाई थी मजबूत शुरूआत
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 186 रनों का लक्ष्य दिया था। पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। इस तरह केएल राहुल ने 49 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने नाबाद 26 और निकोलस पूरन ने 32 रन बनाए। राजस्थान की ओर से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। चेतन सकारिया और राहुल तेवतिया ने एक-एक विकेट लिया। पंजाब के लक्ष्य का पीछा करने उतरे कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल। इन दोनों ने पंजाब को मजबूत शुरुआत दी। मयंक ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 2000 आईपीएल रन भी पूरे किए।

सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बने राहुल
इस दौरान केएल राहुल को इस मैच में 3 जीवनदान मिले। लेकिन उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए मयंक के साथ शतकीय साझेदारी की। उन्होंने 3000 आईपीएल रन भी पूरे किए। वह 80 पारियों में यहां तक पहुंचे। नतीजतन, वह आईपीएल में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्हें चेतन सकारिया ने 12वें ओवर में आउट किया। राहुल वह अपना अर्धशतक सिर्फ एक रन से चूक गए। राहुल और मयंक की 120 रन की साझेदारी टूट गई। 13वें ओवर में राहुल तेवतिया ने दूसरे विकेट के लिए मयंक को आउट किया। मयंक ने 43 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। इसके बाद निकोलस पूरन और एडेन मार्कराम ने पारी को बचाते हुए पंजाब को जीत दिलाने की कोशिश की।

पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रन चाहिए थे। यह ओवर राजस्थान के कार्तिक त्यागी ने फेंका। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन को आउट किया। पूरन 22 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद खाली गई। पांचवीं गेंद पर दीपक हुड्डा आउट हुए। पंजाब को आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे लेकिन एक भी रन नहीं बना सके इसलिए राजस्थान ने 2 रन से मैच जीत लिया।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 1:01 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+