For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इन दोनों को बॉलिंग करना है सबसे मुश्किल, ये दो खिलाड़ी हैं IPL के सच्चे लीजेंड- कुलदीप यादव

नई दिल्लीः बाएं हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव ने जिस तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत की थी उसके बाद उनको जिस मुकाम पर होना चाहिए था वह आज वहां पर नहीं है। एक समय तो यह माना जाता था कि युजवेंद्र चहल के साथ कुलदीप यादव की जोड़ी विश्व के सभी बल्लेबाजों की एकमात्र काट है लेकिन कलाई के इन स्पिनरों का जादू धीरे-धीरे फीका साबित होता गया और टी-20 क्रिकेट में तो खासकर कुलदीप यादव की जमकर पिटाई होती है। कुलदीप यादव इस समय आईपीएल 2021 सीजन का हिस्सा है और वे यहां पर भी अपनी जगह के लिए जूझ रहे हैं।

कुलदीप यादव जगह पाने के कर रहे संघर्ष-

कुलदीप यादव जगह पाने के कर रहे संघर्ष-

काफी लंबा समय हो गया है और कुलदीप यादव ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखाई है। अगर हम आज के समय की बात करें तो कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट का हिस्सा तो है लेकिन पहली पसंद के स्पिनर बिल्कुल भी नहीं है। जबसे चहल के साथ उनकी भागीदारी टूटी है तब से वह और भी एवरेज गेंदबाज नजर आने लगे हैं और बल्लेबाजों ने उनको आसानी से पढ़ना शुरू कर दिया है जिसका असर इंडियन प्रीमियर लीग में भी देखने को मिलता है। आईपीएल में कुलदीप ने 2017 का सीजन फिर भी ठीक खेला था जहां उन्होंने 28.33 की औसत से 12 विकेट लिए थे। उससे अगला सीजन उनके लिए बड़ा शानदार रहा था जिसमें आईपीएल 2018 में वह 16 मैचों में 25.58 की औसत से 17 विकेट निकालने में सफल रहे थे। लेकिन उसके बाद से अब तक लंबी चुप्पी जारी है और यह कब टूटेगी किसी को नहीं पता।

IPL 2021: MI के खिलाफ मुकाबले से पहले DC के लिए अच्छी खबर, ईशांत शर्मा हुए फिट

एबी डिविलियर्स-रोहित शर्मा दो सबसे खतरनाक बल्लेबाज- यादव

एबी डिविलियर्स-रोहित शर्मा दो सबसे खतरनाक बल्लेबाज- यादव

2020 सीजन में भी कुलदीप यादव अभी तक एक ही विकेट पाने में कामयाब रहे और आईपीएल के मौजूदा सीजन यानी 2021 में तो उनको एक मैच भी खेलने को नसीब नहीं हुआ। इतना सब होने के बावजूद भी इस स्पिनर का अपने ऊपर से भरोसा नहीं टूटा है जो कि अच्छी बात है और उन्होंने कहा है कि, अभी तक केवल 3 ही मुकाबले खेले गए हैं और मुझे उम्मीद है प्लेइंग इलेवन में मुझे जल्द ही जगह मिल जाएगी और मैं प्रदर्शन बढ़िया करूंगा।

जब कुलदीप यादव से यह पूछा गया कि उनको सबसे मुश्किल कौन से दो बल्लेबाज लगते हैं जिनको भी गेंदबाजी करना चाहे तो कुलदीप यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीनियस बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम सबसे पहले लिया क्योंकि उनका मानना है कि 360 डिग्री पर शॉट लगाने की क्षमता लगाने वाला यह बल्लेबाज गेंदबाज को किसी भी कोने में उड़ा सकता है।

IPL 2021: रविंद्र जडेजा के 4 कैच लेने के बाद चर्चाओं में आया धोनी का 8 साल पुराना ट्वीट

धोनी और क्रिस गेल आईपीएल के सच्चे लीजेंड- कुलदीप

धोनी और क्रिस गेल आईपीएल के सच्चे लीजेंड- कुलदीप

कुलदीप यादव के दूसरे नाम थे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा क्योंकि वह आसानी से स्पिनरों को खेलते हैं और छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। कुलदीप यादव ने बात करते हुए बताया, "मैं एबी डिविलियर्स और रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना कठिन मानता हूं। एबी डिविलियर्स बॉल को किसी भी मैदानी कोने में फेंक सकते हैं जबकि रोहित शर्मा के पास खेलने के लिए हमेशा बहुत समय होता है।" बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह आईपीएल में किन दो खिलाड़ियों को लीजेंड मानते हैं तो उन्होंने तुरंत कहा- अगर हम शुरू से देखें तो महेंद्र सिंह धोनी और क्रिस गेल आईपीएल के सबसे सच्चे लीजेंड हैं क्योंकि उन्होंने पहले सीजन से लेकर अब तक परफॉर्म किया है।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 15:37 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+