3 हार के बाद IPL में कैसे वापसी करेगी राजस्थान रॉयल्स, कुमार संगाकारा ने बताया प्लान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम की किस्मत कुछ खास नहीं रही है। टीम ने नये कप्तान संजू सैमसन के नेतृत्व में सीजन का आगाज तो किया लेकिन सीजन के शुरू होने से पहले ही टीम के मुख्य और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के चलते बाहर हो गये। वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में फील्डिंग करते हुए टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स के भी हाथ में चोट लग गई और वो भी आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गये। ऐसे में टीम के टॉप ऑर्डर और गेंदबाजी विभाग में 2 अहम खिलाड़ियों की कमी हो गई, हालांकि इसके बावजूद टीम ने दूसरे मैच में वापसी करते हुए जीत हासिल की लेकिन अगले 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: PBKS vs MI: हिटमैन की फिफ्टी के बावजूद मुंबई नहीं बना सकी बड़ा स्कोर, पंजाब ने 131 पर रोका
राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये उसका टॉप ऑर्डर रन बना पाने में नाकाम रहा है। ऐसे में उसे पहले 4 मैचों में से 3 में हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को राजस्थान की टीम को आरसीबी के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। पिछले सीजन भी राजस्थान की टीम का सीजन काफी बुरा रहा था और उसने आखिरी पायदान पर अपना सफर खत्म किया था।
और पढ़ें: PBKS vs MI: पावरप्ले में मुंबई पर भारी पड़ी पंजाब किंग्स, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

टॉप ऑर्डर में रन बनाना जरूरी
मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम के निदेशक कुमार संगाकारा ने आईपीएल में अपनी टीम की वापसी करने के रास्ते का खुलासा किया और बताया कि कैसे उनकी टीम अभी भी लीग में वापसी कर सकती है। संगाकारा का मानना है कि अगर आईपीएल में उनकी टीम को वापसी करनी है तो टॉप 4 में से किसी एक खिलाड़ी को बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।
संगाकारा ने मीडिया से बात करते हुए कहा,' हमें बड़ी पार्टनरशिप करने की जरूरत हैं। हमारे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में किसी एक खिलाड़ी को बड़ी पारी खेलनी होगी, वरना हमारा लीग में वापसी कर पाना लगभग नामुमकिन हो जायेगा।'

पावरप्ले में बना टीम की कमजोरी
उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम में टॉप ऑर्डर पर जोस बटलर, संजू सैमसन, मनन वोहरा और डेविड मिलर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, हालांकि इसके बावजूद यह टीम पावरप्ले में रन बनाने में नाकाम रहती है और साल 2018 के बाद से पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज है। आरसीबी के खिलाफ भी राजस्थान की टीम ने पावरप्ले के दौरान महज 32 रन पर अपने पहले 3 विकेट खो दिये थे, जिसके बाद शिवम दुबे (46) और राहुल तेवतिया (40) की पारियों के चलते राजस्थान रॉयल्स सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा।

शिवम दुबे ने की अच्छी बल्लेबाजी
संगाकारा ने टीम की कमजोरी पर बात करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों को पावरप्ले का बेहतर इस्तेमाल करने की जरूरत है तभी हम अच्छी वापसी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'हमें पावरप्ले का बेहतर इस्तेमाल करने की जरूरत है, जिसके लिये हमें टॉप ऑर्डर पर साझेदारियां निभाने की जरूरत होगी। साथ ही एक या दो खिलाड़ियों को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। हमारे मिडिल ऑर्डर और निचले क्रम ने अच्छी बल्लेबाजी की और हमें मैच में वापस लेकर आये। यह देखकर अच्छा लगा और हमारे लिये राहत की बात है कि शिवम दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी और पहले तीन मैचों के मुकाबले ज्यादा सक्रिय नजर आये।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
