For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें कौन से खिलाड़ी रहने वाले हैं IPL 2021 के दूसरे हाफ से बाहर, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का आगाज 19 सितंबर से होना है जिसका इंतजार दुनिया भर के फैन्स कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ आईपीएल के बचे हुए मैचों का आगाज होगा जिसमें संयुक्त अरब अमीरात में बचे हुए 31 मैच खेले जायेंगे। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 14वें सीजन में कुल 60 मैच खेले जाने थे लेकिन भारत में 29 मैचों के बाद कोरोना वायरस के चलते इसे रोकना पड़ा। ऐसे में कुछ टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये कुछ ही मैचों में जीत की जरूरत है तो वहीं पर कुछ टीमों को जीत के लिये मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा, ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

और पढ़ें: तालिबान के कब्जे से पाकिस्तान की मेजबानी पर नहीं पड़ेगा फर्क, NZ - ENG को होस्ट करने को तैयार है PCB

इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अप्रैल-मई के महीन में किया जा रहा था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे बीच में ही रोकना पड़ा। जब आईपीएल 2021 की फिर से शुरुआत होने वाली है तो सभी टीमें तैयारियों से पहले अपनी रणनीति बना रही हैं और इस दौरान विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी को लेकर पुष्टि कर रही है। कई खिलाड़ियों ने यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल में न खेलने का फैसला किया है तो वहीं पर कई खिलाड़ी चोट की वजह से इसका हिस्सा नहीं बन पायेंगे। ऐसे में टीमों के लिये उनका रिप्लेसमेंट देखना भी जरूरी है। आइये एक नजर उन सभी खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालें जो कि इस टूर्नामेंट से गैर मौजूद रहने वाले हैं।

और पढ़ें: 'वो चाहते हैं कि मैं फांसी लगा लूं', पिच रोलर चोरी के आरोप पर भारतीय खिलाड़ी ने मांगी BCCI की मदद

बच्चे के जन्म के चलते नहीं खेलेंगे कमिंस-बटलर

बच्चे के जन्म के चलते नहीं खेलेंगे कमिंस-बटलर

अंकतालिका में अंतिम 4 में शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये पैट कमिंस के रूप में बड़ा झटका लगा है जिन्होंने निजी कारणों के चलते यूएई लेग में न खेलने का फैसला किया है। कमिंस केकेआर के लिये काफी अहम खिलाड़ी हैं। रिपोर्ट की मानें तो पैट कमिंस पिता बनने वाले हैं और इस दौरान अपनी पत्नी के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। वहीं पर राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर सितंबर के पहले हफ्ते में अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं, जिसे देखते हुए वह पत्नी और बच्चे की देखभाल के लिये आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

निजी कारणों के चलते नहीं बनेंगे IPL का हिस्सा

निजी कारणों के चलते नहीं बनेंगे IPL का हिस्सा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बड़ा झटका दिया है और लेग स्पिनर एडम जंपा और केन रिचर्डसन ने नहीं खेलने का फैसला किया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम में हुआ है और विश्वकप प्लान को ध्यान में रखते हुए दोनों ने आईपीएल में न खेलने का फैसला किया है। वहीं पर न्यूजलींड के तेज गेंदबाज फिन एलेन और स्कॉट कुग्गेलैन पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज का हिस्सा बनने के चलते आईपीएल में शिरकत नहीं कर पायेंगे।

मेंटल हेल्थ की वजह से भी लिया ब्रेक

मेंटल हेल्थ की वजह से भी लिया ब्रेक

इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही डैनियल सैम्स (जो कि आरसीबी के लिये खेलते हैं) ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स के लिये दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी राइली मेरेडिथ और झाय रिचर्डसन ने यूएई में नहीं खेलने का फैसला किया है, जहां मेरेडिथ साइड स्ट्रेन का सामना कर रहे हैं तो वहीं पर रिचर्डसन ने भी मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए ब्रेक लिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिये मार्च में कोहनी की चोट के चलते बाहर हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरे साल के लिये बाहर हो गये हैं, जिसका मतलब है कि वो आईपीएल का हिस्सा नहीं बनेंगे। वहीं पर आईपीएल के दौरान चोटिल हुए बेन स्टोक्स ने क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिये दूरी रखने का फैसला किया है और यूएई में भी उनका वापसी करना मुश्किल है।

Story first published: Sunday, August 22, 2021, 15:52 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+