Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: महेला जयवर्धने का खुलासा, बताया- क्यों मुंबई के लिये गेंदबाजी नहीं कर रहे हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम को अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेलना है। दिल्ली की टीम को पिछले सीजन मुंबई के खिलाफ खेले गये चारों मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जिसे देखते हुए पंत की टीम इस सीजन उस हार के सिलसिले को तोड़ने के लिये उतरेगी। दिल्ली और मुंबई की टीमों ने अब तक खेले गये 3-3 मुकाबलों में 2 जीत दर्ज की है। मुंबई के लिये आईपीएल के अब तक के सीजन में उसके हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करते हुए तो नजर आये हैं लेकिन गेंदबाजी करते हुए देखने का फैन्स को अभी भी इंतजार है।

इस बीच सोमवार को मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी न करने का खुलासा किया है। जयवर्धने ने सोमवार को मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि भारत और इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के आखिरी मैच में हार्दिक पांड्या के कंधे में थोड़ी चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें गेंदबाजी में आराम दिया जा रहा है।

और पढ़ें: इयोन मोर्गन का खुलासा, बताया- क्यों 2 विकेट लेने के बाद वरुण चक्रवर्ती को नहीं दिया दूसरा ओवर

उन्होंने कहा,'हम भी सभी की तरह हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में उनके कंधे में चोट लग गई थी जिससे वह अभी भी उबरने का काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए भी नजर आयेंगे।'

जयवर्धने ने आगे कहा कि हम हार्दिक पांड्या को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह जब भी मैदान पर वापसी करें तो बॉलिंग करते हुए उन्हें दिक्कत न हो। ऐसा नहीं है कि हम हार्दिक पांड्या से जानबूझकर गेंदबाजी नहीं करा रहे हैं। जैसे ही वह चोट से उबरते हैं और आसान महसूस करेंगे वह मुंबई के लिये गेंदबाजी करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: इयोन मोर्गन का खुलासा, बताया- क्यों 2 विकेट लेने के बाद वरुण चक्रवर्ती को नहीं दिया दूसरा ओवर

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आखिरी मैच में हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए डेविड वॉर्नर और अब्दुल समद को रन आउट कर अपनी टीम को 13 रन से जीत दिलाने का काम किया। आपको बता दें कि जयवर्धने ने हार्दिक पांड्या को बेहतरीन फील्डर बताते हुए उन्हें बाउंड्री के पास खड़ा करने का कारण भी बताया।

उन्होंने कहा,'हार्दिक पांड्या जबरदस्त फील्डिंग करते हैं हम उनसे बाउंड्री के पास फील्डिंग कराना चाहते हैं क्योंकि वह शानदार कैच पकड़ते हैं और थ्रो भी काफी तेज आता है। लेकिन चोट के चलते हम उन्हें 30 गज के अंदर फील्डिंग करवा रहे हैं।'

Story first published: Monday, April 19, 2021, 21:00 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+