For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: यूं ही 5 बार की चैम्पियन नहीं मुंबई इंडियंस, जानिए कैसे जीती हारी हुई बाजी

चेन्नईः मुंबई इंडियंस की टीम के लिए शुरुआती स्तर पर आईपीएल में मैच हारना बहुत अजीब बात नहीं है लेकिन डिफेंडिंग चैंपियंस से शुरुआत में ही लगातार दो हार की उम्मीद इस बार हम नहीं कर रहे थे। और वही हुआ जिसकी पूरी उम्मीद थी। मुंबई इंडियंस की टीम ने जिस तरीके से एक हारा हुआ मुकाबला 10 रनों से जीता वह एक चैंपियन टीम ही कर सकती थी।

हमको भूलना नहीं चाहिए कि मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में भी अंतिम गेंद तक टक्कर दी थी। फर्क बस इतना था कि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास एबी डी विलियर्स जैसा जीनियस मौजूद नहीं था। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 152 रन बनाए जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 142 रनों पर ही सिमट गई। इसके साथ ही मुंबई का खाता आईपीएल सीजन 2021 में खुल चुका है और यहां से शायद यह टीम सिर्फ आगे ही जाएगी।

रसेल और कार्तिक को तरसा दिया गया-

रसेल और कार्तिक को तरसा दिया गया-

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 153 रनों के मिले लक्ष्य का बहुत आराम से पीछा कर रही थी और एक समय उसको जीत के लिए 31 गेंदों पर 31 रनों की जरूरत थी और दिनेश कार्तिक व आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज क्रीज पर थे। पर बड़े नाम इस बार कुछ भी नहीं कर पाए और अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट ने जिस तरीके से गेंदबाजी की उसकी जितनी भी तारीफ की जाए उतना कम है। खासकर ट्रेंट बोल्ट ने अंतिम ओवर में जिस तरीके से रसेल और पैट कमिंस को लगातार गेंदों पर चलता किया वह काबिले तारीफ था। इस मैच को फिनिश करने के लिए दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसैल पर केकेआर की बहुत उम्मीदें टिकी थी लेकिन यह दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी कुछ नहीं कर पाए। रसेल 15 गेंदों पर केवल 1 चौके लगा सके और उन्होंने 9 रन बनाए जबकि दिनेश कार्तिक अंत तक नाबाद रहे लेकिन एक 1 रनों के लिए तरसते रहे। कार्तिक ने 11 गेंदों पर 8 रन बनाए।

IPL 2021 KKR vs MI: मुंबई की जबरदस्त वापसी, 10 रनों से जीता हारा हुआ मुकाबला

नितीश-गिल ने फिर दी थी शानदार शुरुआत-

नितीश-गिल ने फिर दी थी शानदार शुरुआत-

सीजन के पहले मुकाबले में 56 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेलने वाले नितीश राणा ने इस बार भी शुभमन गिल के साथ मिलकर 72 रनों की साझेदारी पूरी की। इन दोनों के बीच में पिछली बार भी अर्धशतकीय साझेदारी हुई थी। शुभ्मन गिल ने अपनी पारी में दर्शनीय 5 चौके लगाए 1 छक्का भी उनके बल्ले से आया। जब सब कुछ बहुत अच्छा लग रहा था तब गिल नौवें ओवर में 33 रन बनाकर आउट हो गए। वह राहुल चाहर का शिकार हुए जबकि कीरोन पोलार्ड ने उनका कैच लपका। गिल ने 24 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली।

IPL 2021: सूर्यकुमार ने पैट कमिंस पर लगाया 99m का छक्का, हार्दिक का रह गया मुंह खुला

इसके बाद राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए। त्रिपाठी ने पिछले मुकाबले में नितीश राणा के साथ मिलकर जीत की आधारशिला रखी थी और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन इस बार वे राहुल चाहर की खूबसूरत लेग स्पिन पर फंस गए। यह एक घूमती हुई गेंद थी जिसका विकेट के पीछे कैच क्विंटन डी कॉक ने लिया। राहुल त्रिपाठी ने 5 गेंदों पर 5 रन बनाए। इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने पिछले मैच की तरह फिर से निराश किया। मोर्गन का बहुत विश्वसनीय बल्लेबाज साबित ना होना कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्यक्रम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मोर्गन केवल सात ही रन बना पाए। यह विकेट भी राहुल चाहर ने लिया।

राहुल चाहर और डेथ ओवर में गेंदबाजों का कमाल-

राहुल चाहर और डेथ ओवर में गेंदबाजों का कमाल-

मोर्गन के आउट होने के बाद नीतीश राणा से काफी उम्मीदें थी लेकिन वह भी राहुल चाहर की गेंद पर तेजी से रन बटोरने के प्रयास में स्टेप आउट करके बाहर निकले और डिकॉक को अपने विकेट के पीछे उनको स्टंप करने में कोई दिक्कत महसूस नहीं की। नीतीश राणा ने 47 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके व दो छक्के लगाए गए। यहां पर शाकिब अल हसन को एक जिम्मेदारी भरी भूमिका निभानी चाहिए थी लेकिन वह भी 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार हुए।

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजों ने बहुत ही सराहनीय काम किया जिसमें राहुल चाहर अग्रणी साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट मास्टर गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में केवल 13 रन दिए और 1 विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी भूमिका को डेथ ओवर में बखूबी अंजाम दिया और 4 ओवर में 28 रन दिए।

रसेल के 5 विकेट से पहले सूर्यकुमार की अहम 56 रनों की पारी-

रसेल के 5 विकेट से पहले सूर्यकुमार की अहम 56 रनों की पारी-

इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए थे। टीम ने क्रिस लिन जैसे इन फॉर्म बल्लेबाज को बेंच पर बाहर बैठाने का अजीबो-गरीब निर्णय लिया और क्वारेंटाइन पूरा कर चुके क्विंटन डी कॉक को खिलाया लेकिन इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने निराश किया और केवल 2 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार हो गए। यहां से सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के बीच एक बढ़िया साझेदारी बनी। सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया और आउट होने से पहले 36 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 चौके व दो छक्के लगाए थे।

IPL 2021: उमेश यादव ने अपनी बॉलिंग पर हवा में लपका एक हाथ से कैच- VIDEO

यहां से हमने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को बिखरते हुए देखा जो कि अंत तक संघर्ष ही करती रही। ईशान किशन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रोहित शर्मा 32 गेंदों पर 43 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर प्लेड-ऑन हो गए। इसके बाद हार्दिक पंड्या और पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थी लेकिन वे भी कुछ खास नहीं कर पाए। हार्दिक पंड्या को प्रसिद्ध कृष्ण ने 15 रनों के स्कोर पर चलता किया जबकि किरॉन पोलार्ड 5 रन बनाकर आंद्रे रसैल के शिकार बने। यहां से पूरी तरह आंद्रे रसैल का गेंदबाजी शो स्टार्ट हो चुका था जिन्होंने पोलार्ड के बाद मार्को जेनसन को बिना खाता खोले आउट कर दिया। और फिर अंतिम ओवर में 15 रनों के स्कोर पर कुणाल पांड्या का विकेट लिया। अंतिम ओवर में ही जसप्रीत बुमराह का विकेट आया और उसके बाद राहुल चाहर भी आउट हो गए। आंद्रे रसेल ने 2 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके अलावा पैट कमिंस को भी चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट मिले

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 0:15 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+