3 कारण जिनके चलते मुंबई का हारना है तय, आरसीबी जीतेगी पहला मैच
IPL 2021 MI vs RCB: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वां सीजन का आगाज शुक्रवार को चेन्नई के मैदान पर होने वाला है, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सामना 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों ही टीमें अपने खिताबी अभियान का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी जिसके लिये वह अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेंगी। दोनों टीमों की बात करें तो आईपीएल की सबसे दमदार टीम नजर आ रही हैं लेकिन विराट कोहली की टीम का इस मैच में जीतना तय नजर आ रहा है। आईपीएल के ओपनिंग मैच में मुंबई के हारने की बात करना शायद आपको जायज न लगे लेकिन हम आपको उन 3 कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे विराट कोहली की टीम का जीतना तय नजर आ रहा है।
और पढ़ें: MI vs RCB: मैक्सवेल को लेकर कप्तान कोहली का बड़ा खुलासा, बताया- नीलामी में कैसे खरीदा

ओपनिंग मैच में खराब है मुंबई का रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के ओपनिंग मैचों में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। साल 2013 के बाद से मुंबई की टीम अब तक एक बार भी ओपनिंग मैच नहीं जीत सकी है। वहीं पर आरसीबी की टीम ने पिछले सीजन अपने पहले मैच में हार के सिलसिले को तोड़ते हुए जीत हासिल की थी। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम ने ओवरऑल आंकड़ो में आरसीबी की टीम को 17 बार हराने का काम किया है जबकि 10 बार ही मैच हारी है लेकिन रोहित की टीम पर ओपनिंग मैच के आंकड़े भारी नजर आते हैं।

स्पिनर्स के मामले में आरसीबी का पलड़ा भारी
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 14वें सीजन में सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाने हैं जिसका फायदा आरसीबी को ज्यादा मिलता नजर आ रहा है। पहला मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जाना है जो कि स्पिनर्स को काफी पसंद आता है। वहीं पर आरसीबी की टीम के पास युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर के रूप में दो क्वालिटी स्पिनर हैं जिनका खेलना तय है तो वहीं पर मुंबई की टीम के पास अच्छे स्पिनर्स का अकाल है। राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या को मुंबई की टीम जरूर प्लेइंग 11 में शामिल करेगी लेकिन दोनों ही आरसीबी के मुकाबले कम ही नजर आते हैं जिससे आरसीबी के जीतने के आसार बढ़ जाते हैं।

कमियों को अलविदा कह उतरेगी आरसीबी की टीम
आरसबी की टीम ने पिछले सीजन अच्छा आगाज किया था लेकिन अंत में खराब प्रदर्शन के चलते पहले खिताब को जीत पाने में नाकाम रही थी। टीम को सलामी बल्लेबाजी के अलावा डेथ ओवर्स की फ्लॉप गेंदबाजी का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि इस सीजन आरसीबी की टीम के लिये विराट कोहली ओपन करने वाले हैं और मध्यक्रम में उसके पास मैक्सवेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि मैच को फिनिश कर सकते हैं। वहीं टीम ने इस साल डेथ ओवर्स की गेंदबाजी पर काम करते हुए भी केन रिचर्डसन, काइल जैमिसन को शामिल किया है जो कि आरसीबी की इस कमी को भी दूर करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
