MI vs RCB: मैक्सवेल को लेकर कप्तान कोहली का बड़ा खुलासा, बताया- नीलामी में कैसे खरीदा

IPL 2021 MI vs RCB Virat Kohli on Glenn Maxwell: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के मैदान पर खेले जाने वाले मैच से होगा, जिसको शुरू होने में अब घंटों का हिसाब रह गया है। सीजन के ओपनिंग मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने फैन्स को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल उनकी टीम अपने फैन्स का 13 सालों से चला आ रहा इंतजार जरूर खत्म कर पायेगी। आरसीबी की टीम के लिये खिताब को न जीत पाने की खास वजह उसकी टीम का बल्लेबाजी के मामले में कोहली-डिविलियर्स की जोड़ी पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहना और डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी करना।

लेकिन कप्तान विराट कोहली को इस सीजन उनकी टीम के खिताबी सपने को पूरा होते देखने में कोई कमी नजर नही आ रही है। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने टीम में शामिल किये गये हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की तारीफ करते हुए बताया है कि नीलामी के दौरान किस रणनीति की वजह से उन्हें शामिल किया गया है।

और पढ़ें: भारतीय क्रिकेट के इतिहास को बदलना चाहते हैं मोहम्मद सिराज, बताया- कैसे करेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम

उन्होंने कहा,'हम मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे, इसके लिये हमने नीलामी के दौरान खास योजना बनाई और उसी के तहत बोली लगाई। हम दूसरे खिलाड़ियों के पीछे नहीं गये ताकि बाकी टीमों के स्लॉटस भर जायें और हमारे लिये मैक्सवेल को खरीदने में प्रतिस्पर्धा कम मिले। हालांकि ऐसा हुआ नहीं पर हम फिर भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रहे और जब भी ऐसा होता है आपको बेहद खुशी होती है।'

कोहली ने आगे बताया कि मैक्सवेल के लिये इस सीजन खास रोल तय किया गया है जिसके चलते बल्लेबाजी का दारोमदार डिविलियर्स के कंधों से कम होगा और मैं भी ज्यादा खुल कर रन बना सकूंगा। मुझे यकीन है कि हम इस बार फैन्स का सपना पूरा कर सकेंगे और अपना पहला खिताब जीतेंगे।

और पढ़ें: IPL 2021: टीम वाइज देखें कौन बनेगा रन मशीन, तो किसके नाम होंगी सबसे ज्यादा विकेट

आपको बता दें कि आरसीबी की टीम ने पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह जरूर बनाई थी लेकिन आखिरी के 5 मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा था जिसके चलते उसका सफर पहले एलिमिनेटर से ही खत्म हो गया था। वहीं पर मुंबई की टीम ने एकतरफा अंदाज में पूरे सीजन अपना दबदबा कायम रखा और टीम को जीत दिलाने में सफल रही। दोनों के बीच ओपनिंग मैच शुक्रवार को शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस पर देखा जा सकता है, वहीं मोबाइल पर देखने के लिये हॉटस्टार या Yupp TV के एप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 18:57 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+