
धोनी की यह गलती बन सकती है हार का सबब
मैच के बाद धोनी ने प्रेजेंटेशन में बात करते हुए कहा,'दूसरी पारी में विकेट थोड़ा ज्यादा फंस रहा था और हमेशा जितनी ओस पड़ती है आज उससे कम देखने को मिली। मुझे खुशी है कि हमने 180 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया लेकिन मुझे लगता है कि हम 10-15 रन और बना सकते हैं। मैंने पहली 6 गेंदें जिस तरह से खेली वो किसी और मैच में हमारे हार का कारण बन सकती हैं। आने वाले मैचों में मैं इसका ध्यान रखूंगा और कोशिश करूंगा कि यह गलती हमारे हार का कारण न बने।'
उल्लेखनीय है कि धोनी 14वें ओवर में बल्लेबाजी करने आये थे और अपनी पारी का पहला रन बनाने के लिये 6 रनों का सहारा लिया। धोनी इसी बारे में बात करते हुए अपनी गलती बता रहे थे जिससे तात्पर्य था कि अगर किसी मैच में तेजी से रन बनाने की जरूरत हुई और वो इस तरह खेलते हैं तो टीम हार सकती है।

सैम कर्रन ने की अच्छी गेंदबाजी
धोनी ने इस दौरान अपनी टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और कहा कि इतने सालों में काफी कुछ बदल गया है लेकिन हमारे गेंदबाज इन पिचों पर बॉलिंग करने का मजा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा,'मैं हमेशा परिस्थिति के हिसाब से सोचता हूं कि उस समय क्या बेस्ट किया जा सकता है। जब आप उन्हीं गेंदबाजों से पावरप्ले में गेंदाबाजी कराते रहते हैं तो वो भी अपने रोल के हिसाब से बॉलिंग करते रहते हैं। मुझे लगता है कि सैम कर्रन ने अच्छी गेंदबाजी और दीपक ने भी अच्छी कोशिश की, हालांकि उसने ज्यादा नक्कल बॉल फेंकी लेकिन उसकी कोशिश अच्छी शुरुआत देने की ही थी।'

गीली गेंद भी कर रही थी स्पिन
इस दौरान जब धोनी से पारी के 10वें ओवर में लगे छक्के के बाद बदली हुई गेंद के बाद स्टंप माइक मे कैद हुई आवाज को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गीली गेंद भी घूम रही थी।
उन्होंने कहा,'ऐसा नहीं है कि गीली गेंद नहीं घूम रही थी, वह भी स्पिन कर रही थी। मुझे बटलर के घूमती गेंद पर स्वीप शॉट खेलने से कोई परेशानी नहीं थी। अगर गीली गेंद घूम रही थी तो सूखी गेंद के घूूमने के ज्यादा मौके थे। हमारे लिये अच्छी बात थी कि हमारे पास मोइन अली हैं। पिच से थोड़ी मदद मिली जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।'


Click it and Unblock the Notifications