
मैं काफी बूढ़ा महसूस कर रहा हूं- धोनी
धोनी के लिए यह मुकाबला काफी बढ़िया रहा क्योंकि उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम को बहुत आसानी से हरा दिया और आईपीएल सीजन 2021 में टीम का खाता भी खोल दिया। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अभी तक 206 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के अलावा चैंपियंस लीग टी20 में भी रिप्रजेंट किया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में 176 मुकाबले खेले हैं जबकि 24 मुकाबले उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट में खेले हैं।
धोनी ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया, "यह लंबी यात्रा रही है और मुझे काफी बूढ़ा महसूस करा रही है। यह 2008 में शुरू हुई थी, हम दक्षिण अफ्रीका, दुबई में खेले और फिर वापस भारत में हैं। कभी नहीं सोचा था कि मुंबई हमारा घर होगी।"
T20 World Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं होगी दिक्कत, वीजा देगा भारत

दीपक चाहर से आगे भी कराए जा सकते हैं शुरुआती चार ओवर-
इसके अलावा धोनी ने वानखेड़े के विकेट पर बात करते हुए कहा कि यह बढ़िया विकेट था लेकिन यह उस दिन की परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है। आज के दिन में गेंद घूम रही थी लेकिन इसने बहुत ज्यादा स्विंग नहीं की बल्कि यह सीम मूवमेंट थी जो बढ़िया थी। आपको बता दें चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में दीपक चाहर ने अहम भूमिका अदा की जब उन्होंने चार विकेट लिए जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस और मोईन अली ने चेन्नई सुपर किंग्स को आरामदायक जीत दिलाने में मदद की।
महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में बैटिंग करने के लिए नहीं आए। धोनी ने चाहर के बारे में बात करते हुए बताया वह डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के लिए भी मैच्योर हो चुके हैं लेकिन उनको शुरुआती सफलता कई बार औरों के मुकाबले ज्यादा मिलती है। आप हमारा गेंदबाजी अटैक देखते हैं तो हमको उनसे 4 ओवर शुरू में करा लेने चाहिए। ब्रावो हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो डेथ में गेंदबाजी कर सकते हैं इसमें कोई छुपा राज नहीं है।

मोइन अली से ऊपर बैटिंग करानी रहेगी जारी- धोनी
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 ही रन बना पाई थी। सीएसके ने इसको 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। फाफ डु प्लेसिस ने 36 रन बनाए तो मोइन अली का शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन जारी रहा जिन्होंने 31 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। धोनी का कहना है कि अली गेंद के अच्छे टाइमर हैं और ऊपरी क्रम पर आकर बेहतर खेल सकते हैं। ऐसे में टीम अपने संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को खेलना है।


Click it and Unblock the Notifications
