For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: प्रैक्टिस सेशन में फिर छाये एमएस धोनी, एक हाथ से छक्का मारने का वीडियो हुआ वायरल

IPL 2021 MS dhoni video went viral: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होने में बस कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है और सभी टीमें अपने-अपने बायोबबल में प्रवेश कर अभ्यास करती नजर आ रही हैं। टीमें आये दिन अपने आधिकारिक सोशल हैंडल से इन प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। 3 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर करती रहती है जिसमें से वीडियोज अगर पूर्व कप्तान एमएस धोनी से जुड़ी हों तो वह काफी वायरल भी होती हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नेट्स पर बड़े-बड़े छक्के लगाते नजर आ रहे हैं। सीएसके ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह वीडियो के अंत में एक हाथ से छक्का लगाते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने चुने आईपीएल इतिहास के 5 सबसे दिग्गज बल्लेबाज, रसेल-गेल को जगह नहीं

सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और धोनी को ऐसे शॉटस लगाते देख फैन्स बेसब्री से उनके मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीएसके की टीम को अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े के मैदान पर खेलना है।

गौरतलब है कि पिछले साल 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने के बाद एमएस धोनी इस साल आईपीएल के खत्म होने के साथ ही घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। पिछले सीजन जब उनसे संन्यास को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने डिफिनेटली नॉट कहते हुए कारण बताया था कि अगला सीजन होने में कुछ ही समय बाकी है तो मैं चाहता हूं कि टीम को एक और बार चैम्पियन बनाऊं।

और पढ़ें: अगले 12 महीनों में बदल जायेगा अंपायरिंग का स्तर, इस तकनीक से अंपायर्स को मिलेगी मदद

ऐसे में साफ है कि वो इस साल आईपीएल के बाद इस टूर्नामेंट को भी अलविदा कह दें। आपको बता दें कि धोनी का फॉर्म में आना सीएसके के फैन्स के लिये काफी अच्छी खबर है क्योंकि पिछले सीजन उनका बेहद खराब बीता था जिसमें वह पहली बार प्लेऑफ तक पहुंचने में नाकाम रही थी। इस साल धोनी खिताब के साथ आईपीएल करियर को अलविदा कहना चाहेंगे।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:24 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+