For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स से जुड़े मुस्तफिजुर रहमान, पूरी करेंगे जोफ्रा आर्चर की कमी

IPL 2021 Mustafizur rahman joins Rajasthan Royals: नई दिल्ली। क्रिकेट के महासमर इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है और इस बीच सभी विदेशी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं। सीजन का आगाज चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेले गये मैचों के साथ होगा। टूर्नामेंट के दौरान फैन्स की नजर उन सभी खिलाड़ियों पर होगी जन पर नीलामी के दौरान पैसों की बरसात हुई थी, हालांकि खासा नजर राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलने वाले क्रिस मॉरिस पर होगी जिन्हें टीम ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी रकम 16.25 करोड़ रुपए में खरीदने का काम किया है।

वहीं राजस्थान के पास शिवम दुब और डेविड मिलर जैसे मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भी हैं जो इस समय अच्छी फॉर्म में मौजूद है। राजस्थान की टीम को भले ही सीजन की शुरुआत से पहले जोफ्रा आर्चर के रूप में बड़ा झटका लगा हो लेकिन अब टीम के साथ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी जुड़ चुके हैं जो कि आज ही भारत पहुंचे हैं।

और पढ़ें: अगले 12 महीनों में बदल जायेगा अंपायरिंग का स्तर, इस तकनीक से अंपायर्स को मिलेगी मदद

मुस्तफिजुर रहमान के लिये इस सीजन जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति में टीम की तेज कमान हो सकती है और उन्हें इसे लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। राजस्थान की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए कहा उनके भारत पहुंचने की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था, जिन्हें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से एनओसी मिलने में दिक्कत आ रही थी, हालांकि अंत में उन्हें यह दे दी गई और अब वो राजस्थान रॉयल्स के लिये अपना पहला आईपीएल सीजन खेलते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन बनेगा 14वें सीजन का ऑरेंज और पर्पल कैप विनर

आपको बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान इससे पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिये भी खेल चुके हैं। 2016 में हैदराबाद के लिये उनका सीजन काफी दमदार था, जबकि राजस्थान की टीम के लिये पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा और वो सीजन की सबसे निचली टीम बनी थी। जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिये पहले 4 मैचों में नदारद रहने वाले हैं, उनके कोहनी की सर्जरी हुई है।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:23 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+