For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: सीए की मंजूरी के बावजूद यूएई खेलने नहीं जायेंगे 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में 19 सितंबर से खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच बीसीसीआई ने अन्य क्रिकेट बोर्ड को टी20 विश्वकप से पहले इस मशहूर टी20 लीग का हिस्सा बनने के लिये तैयार कर लिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों को यूएई लेग का हिस्सा बनने की मंजूरी दिये जाने के बाद पिछले हफ्ते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों का हिस्सा बनने की मंजूरी दे दी है।

19 सितंबर से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के रोमांचक मैच के साथ होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से खिलाड़ियों को मंजूरी मिलने के बाद अब आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, झाय रिचर्डसन और मार्कस स्टॉयनिस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

और पढ़ें: भारतीय टीम के ऑलराउंडर पर लगा चोरी का आरोप, पूछा- क्या अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ होना चाहिये ऐसा बर्ताव

हालांकि सूत्रों की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, झाय रिचर्डसन और राइली मेरेडिथ जो कि आईपीएल 2021 में टीमों का हिस्सा हैं और भारत में खेले गये लेग के दौरान शामिल हुए थे वो यूएई लेग से अपना नाम वापस ले सकते हैं। यह चारों खिलाड़ी निजी कारणों के चलते वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया टीम का भी हिस्सा नहीं बन सके थे।

पैट कमिंस आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं, जबकि राइली मेरेडिथ और झाय रिचर्डसन को पंजाब किंग्स की टीम ने इसी साल नीलामी में मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। इनके अलावा केन रिचर्डसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का अहम हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी से पड़ने वाले प्रभाव की बात करें तो पैट कमिंस का नाम होना केकेआर को नुकसान पहुंचा सकता है जो कि पहले हाफ के बाद अंकतालिका में आखिरी 4 टीमों में शामिल है।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार स्मिथ, वार्नर और मैक्सवेल आईपीएल में वापसी करते नजर आयेंगे जबकि तेज गेंदबाज नाथन एलिस एक फ्रैंचाइजी की ओर से रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर खेलने को तैयार हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसका आगाज 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में किया जायेगा।

और पढ़ें: आखिर क्यों लॉर्डस के मैदान से बाहर रखे गये थे रविचंद्रन अश्विन, अब खुद इस गेंदबाज ने किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में अनकैप्ड खिलाड़ी जोश इंग्लिस को शामिल किया है जबकि नाथन एलिस को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। इंग्लिस ने पिछले कुछ समय में बीबीएल में पर्थ स्कॉचर्स के लिये और इंग्लैंड में खेले गये टी20 ब्लास्ट में बल्ले से रनों का अंबार लगाया है।

वहीं पर नाथन एलिस ने बांग्लादेश के खिलाफ यादगार डेब्यू करते हुए हैट्रिक ली और टी20 प्रारूप में डेब्यू करते हुए यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गये। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली उनसे काफी खुश हैं और उन्हें टी20 विश्वकप की टीम में जगह भी दी। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला टी20 विश्व कप जीत सकती है।

Story first published: Friday, August 20, 2021, 19:17 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+