For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सालों से निराश कर रहे हैं खिलाड़ी', RCB से हार के बाद बल्लेबाजों पर फूटा केएल राहुल का गुस्सा

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शारजाह के मैदान पर खेले गये 48वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 6 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का मौका कम हो गया है, ऐसे में हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने भी टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई है। पंजाब किंग्स ने मैच के बाद बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए हार का ठीकरा फोड़ा और कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों ने पिछले कुछ सालों से काफी संघर्ष किया है जिसके चलते उनकी टीम हर बार प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की कगार पहुंचने के बाद बाहर हो जाती है।

और पढ़ें: 'चेन्नई को उस खिलाड़ी को देना चाहिये मौका', शॉन पोलॉक ने बताया कौन हो सकता है सुरेश रैना कि विकल्प

उल्लेखनीय है कि शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 91 रनों की साझेदारी कर डाली। हालांकि जैसे ही दोनों बल्लेबाज आउट हुए पंजाब का मध्यक्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया और अंत में लक्ष्य हासिल करने से 6 रन से पीछे रह गया।

और पढ़ें: PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के लिये फिर विलेन साबित हुए थर्ड अंपायर, रिव्यू में आउट दिखने के बाद दिया नॉटआउट

4-5 साल से बल्लेबाजों ने किया है निराश

4-5 साल से बल्लेबाजों ने किया है निराश

मैच के बाद स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी टीम के पास ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है जो मध्यक्रम में एंकर की भूमिका निभा सके और यही वजह है कि उनकी टीम को करीबी हार मिलती रही हैं। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि लगातार 2-3 सीजन से ऑरेंज कैप हासिल कर उन्हें कैसा महसूस होता है।

इसके जवाब में राहुल ने कहा,'मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे यह हासिल करना अच्छा नहीं लगता लेकिन मैं तब ज्यादा खुश होउंगा अगर हमारी टीम प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर जाती। इस मैच का लक्ष्य पार स्कोर से 10-15 रन ज्यादा था। जब मैक्सवेल जैसा बल्लेबाज इतनी शानदार फॉर्म में हो तो आपके लिये चीजें मुश्किल हो ही जाती है। लेकिन हमारी टीम के लिये बल्लेबाजों ने निराश किया जो कि पिछले कई सालों से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। अगर मैं सच कहूं तो हमारे बल्लेबाजों ने हमें निराश किया है।'

मध्यक्रम में दमदार बल्लेबाज की जरूरत

मध्यक्रम में दमदार बल्लेबाज की जरूरत

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि पिछले 2 सीजन से पंजाब किंग्स के लिये सिर्फ मयंक और उन्होंने ही ज्यादातर रन बनाये हैं, क्या यह चीज उन्हें परेशान करती है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं कहूंगा तो यह झूठ होगा।

उन्होंनें कहा,' अगर मैं यह कहूं कि यह चीज मेरे दिमाग में नहीं आयी है तो यह पूरी तरह से झूठ होगा। मैं वो रोल अदा करता हूं जो टीम की मांग होती है। यह कुछ ऐसी चीज है जिसे निभाते हुए मुझे मजा नहीं आता है, लेकिन यह कुछ ऐसी चीज है कि जब आप टीम का नेतृत्व करते हैं तो आपको जिम्मेदारी को संभालना पड़ेगा। टी20 प्रारूप में आपके टॉप 2-3 बल्लेबाज हमेशा ज्यादा रन बनाते हैं। आपको कभी भी मध्यक्रम में वो बल्लेबाज नहीं मिलेंगे जो 500-600 रन बना रहे होंगे। लेकिन हमारी टीम एक ऐसा खिलाड़ी मिस कर रही है जो मध्यक्रम तेजी से 30-40 रन बना सके।'

युवा खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से किया है प्रभावित

युवा खिलाड़ियों ने प्रदर्शन से किया है प्रभावित

केएल राहुल ने इस दौरान युवा खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन के जरिये काफी प्रोमिस दिखाया है कि वो टीम के लिये अच्छा कर सकते हैं लेकिन मध्यक्रम बल्लेबाज के बारे में हमें सोचना होगा।

उन्होंने कहा,'हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मध्यक्रम में 25-30 रन बना सकें और पावरगेम में शाहरुख खान ने हमारे लिये यह करना शुरू किया है। हमारे लिये युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है खासतौर से बिश्नोई, अर्शदीप और हरप्रीत ने जिन्होंने आखिरी 4-5 ओवर्स में काफी समझबूझ भरी गेंदबाजी की। इन खिलाड़ियों ने काफी दम दिखाया है जो कि देखने में काफी अच्छा लगता है, उम्मीद है कि हम इस पर आगे बढ़ सकें और रन बनाने की कला ढूंढ सकें।'

Story first published: Sunday, October 3, 2021, 21:09 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+