For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Points Table : प्लेऑफ से लगभग बाहर हुई ये टीम, मुंबई की राह भी मुश्किल

Points Table
Photo Credit: BCCI/IPL

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 34 मैच खेले जा चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन-14 का 34वां मैच वीरवार (23 सिसंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में, केकेआर ने आसानी से 15.3 ओवरों में 7 विकेट विकेट रहते मैच को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला जहां एक टीम प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर होती दिख रही है तो मुंबई की भी इस हार के बाद राह मुश्किल हो गई है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : भारत को मिल गया 'नया स्टार', मुंबई के खिलाफ खूब उड़ाए चाैके-छक्के

केकेआर चाैथे स्ठान पर

केकेआर चाैथे स्ठान पर

इस सीजन में केकेआर की यह 9 मैचों में चौथी जीत रही। केकेआर प्लेऑफ की रेस में पूरी तरह से बना हुआ है। वह प्लस रन रेट के साथ चाैथे स्ठान पर है। वहीं मुंबई की राह मुश्किल हुई है, क्योंकि 5 बार की चैंपियन ये टीम 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ 4 जीत पाई है। टीम 8 अंकों के साथ -0.310 की खराब नेट रन के साथ छठे स्थान पर है। मुंबई को अब बचे 5 लीग मैचों में हर हाल में तीन मुकाबले तो जीतने ही चाहिए ताकि अगर-मगर के फेर में आकर प्लेऑफ में जगह बनाई जाए। अब दो मैच हारने से मुंबई का सपना टूट सकता है। मुंबई को राजस्थान से बेहतर खेल दिखाना होगा। राजस्थान उनसे बेहतर रन रेट के साथ 5वें स्थान पर है जिसने 8 मैचों में 4 जीते हैं। राजस्थान के पास अभी भी 6 लीग मैच बचे हुए हैं।

प्लेऑफ से लगभग बाहर हुई ये टीम

प्लेऑफ से लगभग बाहर हुई ये टीम

वहीं सबसे निचले स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दाैड़ से लगभग बाहर दिख रहा है। टीम का प्रदर्शन जिस हिसाब से देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। हैदराबाद अपने 8 मैचों में 7 हार चुका है। अब उसको हर हाल में बचे सभी 6 मैच जीतने होंगे, तभी टीम अगर-मगर के पेच के जरिए प्लेऑफ में पहुंच सकती है। लेकिन यह होना मुश्किल दिख रहा है क्योंकि टीम के बड़े सितारे खराब फाॅर्म में हैं। उनकी अब एक हार पूरी तरह से उनका रास्ता बंद कर देगी। उनके साथ पंजाब किंग्स का भी सपना टूटने हुए दिख रहा है जिसने 9 मैचों में सिर्फ 3 ही जीते हैं। पंजाब 7वें स्थान पर है। उनका पहुंचना भी मुश्किल दिख रहा है, क्योंकि उन्हें बचे 5 मैचों में किसी ना किसी तरह 4 जीतने ही होंगे, लेकिन टीम का प्रदर्शन देख यह उम्मीद लगाना गलत होगा।

आईपीएल 2021 के 34वें मैच के बाद ऐसी है अंक तालिका-

आईपीएल 2021 के 34वें मैच के बाद ऐसी है अंक तालिका-

1-दिल्ली कैपिटल्स : (9 मैच, 7 जीत, 2 हार, 14 अंक, नेट रन रेट +0.613)

2- चेन्नई सुपर किंग्स: (8 मैच, 6 जीत, 2 हार, 12 अंक, नेट रन रेट +1.223)

3- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : (8 मैच, 5 जीत, 3 हार, 10 अंक, नेट रन रेट -0.706)

4- कोलकाता नाइट राइडर्स : (9 मैच, 4 जीत, 5 हार, 8 अंक, नेट रन रेट +0.363)

5- राजस्थान राॅयल्स : (8 मैच, 4 जीत, 4 हार, 8 अंक, नेट रन रेट -0.154)

6- मुंबई इंडियंस : (9 मैच, 4 जीत, 5 हार, 8 अंक, नेट रन रेट -0.310)

7- पंजाब किंग्स : (9 मैच, 3 जीत, 6 हार, 6 अंक, नेट रन रेट - 0.345)

8- सनराइजर्स हैदराबाद : (8 मैच, 1 जीत, 7 हार, 2 अंक, नेट रन रेट -1.689)

Story first published: Friday, September 24, 2021, 0:07 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+