For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रज्ञान ओझा का खुलासा, कहा- अगर धोनी खेल रहे हैं आखिरी IPL तो चेन्नई किसे बनाये अगला कप्तान

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में 3 बार की खिताबी चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस हासलि कर लिया है और आईपीएल के इतिहास में लगातार 5 मैचों में चौथी बार जीत हासिल कर यह कारनामा करने वाली इकलौती टीम बन गई है। सीएसके की टीम ने यह कारनामा लीग के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराने का बाद हासिल किया। सीएसके के लिये पिछला सीजन बेहद खराब रहा था और वो पहली बार प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में नाकाम रही लेकिन इस सीजन धोनी की कप्तानी में फॉर्म हासिल करते हुए अब तक खेले गये 6 में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

और पढ़ें: IPL 2021: सिर्फ 17 रन की पारी खेलकर सुरेश रैना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने

हालांकि चेन्नई की टीम ने फॉर्म तो हासिल कर ली है लेकिन एक तथ्य नहीं बदला है कि उनके कप्तान एमएस धोनी के लिये यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। पिछले साल 15 अगस्त के दिन अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने वाले एमएस धोनी अपने क्रिकेट करियर को इस सीजन अलविदा कह सकते हैं।

और पढ़ें: CSK vs SRH: गायकवाड़-डुप्लेसिस के दम पर चेन्नई ने रचा इतिहास, 7 विकेट से हैदराबाद को रौंदा

जडेजा नहीं विलियमसन को बनाये कप्तान

जडेजा नहीं विलियमसन को बनाये कप्तान

हालांकि अगर ऐसा नहीं होता है तो सभी को पता है कि धोनी को उनके फैन्स शायद एक और सीजन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बीच यह सवाल जरूर बना हुआ है कि धोनी के बाद सीएसके की कमान किस खिलाड़ी के पास होनी चाहिये। जब भी इस मुद्दे पर बात होती है तो अक्सर टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का नाम आता है लेकिन भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज का इससे अलग मानना है।प्रज्ञान ओझा का मानना है कि धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिये न्यूजीलैंड के कप्तान और सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेल रहे केन विलियमसन सबसे उचित विकल्प साबित होंगे।

क्रिकबज के साथ बात करते हुए प्रज्ञान ओझा ने कहा,'वो (रविंद्र जडेजा) सीएसके के उपकप्तान बन सकते हैं, अगर आपको किसी भी चीज में मदद की जरूरत है तो वह आपके लिये बेस्ट खिलाड़ी हैं लेकिन अगर आप टीम की कप्तानी की बात करें तो मुझे लगता है कि केन विलियमसन वो व्यक्ति हैं जो कि धोनी की जगह ले सकते हैं।'

सीएसके उठाये मेगा ऑक्शन का फायदा

सीएसके उठाये मेगा ऑक्शन का फायदा

प्रज्ञान ओझा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन की क्षमता का सही से इस्तेमाल नहीं किया है और मेगा ऑक्शन के दौरान सीएसके को उन पर दांव लगाना चाहिये।

उन्होंने कहा,'सनराइजर्स हैदराबद की टीम ने केन विलियमसन का सही से इस्तेमाल नहीं किया है। अगले साल मेगा ऑक्शन होना है। अगर धोनी अगला सीजन भी खेलते हैं तो इस सवाल को आना नहीं चाहिये। हालांकि अगर वो नहीं खेलते हैं तो आप केन विलिमयसन को बतौर कप्तान टीम में शामिल कर सकते हैं।'

विलियमसन साबित होंगे सही उत्तराधिकारी

विलियमसन साबित होंगे सही उत्तराधिकारी

गौरतलब है कि सीएसके के लिये सुरेश रैना पिछले कुछ सालों के दौरान उपकप्तानी का जिम्मा संभलाने का काम किया है, हालांकि सुरेश रैना ने भी पिछले साल धोनी के साथ ही अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा। ऐसे में सीएसके के लिये 2-3 सीजन और खेल सकते हैं लेकिन सीएसके की टीम लंबे समय के लिये कप्तानी करने का काम कर सकते हैं।

ऐसे में सीएसके के लिये केन विलियमसन शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि जब डेविड वॉर्नर बॉल टैंपरिंग स्कैंडल के चलते बैन झेल रहे थे तो विलियमसन ने हैदराबाद की टीम की कमान संभालने का काम किया और अपनी कप्तानी में टीम 2018 के फाइनल तक ले गये। विलियमसन को भी धोनी की तरह अपने ठंडे मिजाज के लिये जाना जाता है और वो सीएसके के लिये धोनी के सही उत्तराधिकारी साबित हो सकते हैं।

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 16:22 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+