For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs SRH: गायकवाड़-डुप्लेसिस के दम पर चेन्नई ने रचा इतिहास, 7 विकेट से हैदराबाद को रौंदा

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 23वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला गया जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट की आसान जीत हासिल करने का काम किया। इसके साथ सीएसके की टीम ने आईपीएल 2021 में लगातार 5वां मैच जीतने का कारनामा किया। इसके साथ ही सीएसके की टीम केकेआर के बाद लगातार 5 मैचों में दो बार जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड केकेआर के नाम है जिन्होंने 2014-15 के बीच लगातार 10 मैचों में जीत हासिल करने का काम किया। वहीं 2012 में केकेआर की टीम ने एक सीजन में 6 मैच जीतने का काम किया था।

वहीं इस फेहरिस्त में सीएसके की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है जिसने 2013 में लगातार 7 मैचों में जीत हासिल की थी। आरसीबी की टीम ने 2011 में 7 मैचों में जीत हासिल की थी तो वहीं पर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2008 में लगातार 6 मैचों में जीत हासिल करने का काम किया था।

और पढ़ें: CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

दिल्ली के मैदान पर खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मनीष पांडे (61) और कप्तान डेविड वॉर्नर (57) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीएसके के लिये एंगिडी ने 2 विकेट तो सैम कर्रन ने एक विकेट हासिल किया।

जवाब में 172 रनों का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम ने शानदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फाफ डुप्लेसिस (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पहले विकेट के लिये 129 रनों की साझेदारी की। सीएसके के लिये गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 75 रनों की पारी खेली तो वहीं पर डुप्लेसिस ने 38 गेंदों में 6 चौके एक छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: 'IPL में है सबसे खराब बायोबबल, हर वक्त कोरोना का खतरा', एडम जंपा ने बताया क्यों छोड़ा सीजन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिये राशिद खान ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल करने का काम किया लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी दूसरे गेंदबाज का साथ नहीं मिला और हैदराबाद की टीम आसानी से मैच हार गई। सीएसके की टीम ने 18.3 ओवर में 172 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ सीएसके की टीम अंकतालिका में 10 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई। वहीं आरसीबी की टीम नेट रन रेट के चलते दूसरे नंबर पर तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है।

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 22:58 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+