For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : जीता हुआ मैच हार गया पंजाब, ऐसा रहा अंतिम 2 ओवर का रोमांच

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

स्पोर्ट्स डेस्क (राहुल) : क्रिकेट अनिश्चितताओं का एक खेल है। काैन से ओवर में कब मैच बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। यह बात एक बार फिर साबित हो गई जब करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल सीजन-14 के 32वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच सांसें रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिला। एक समय ऐसा था जब पंजाब पूरी तरह से मैच पर पकड़ बना चुका था, लेकिन अंतिम दो ओवरों का जो खेल हुआ, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पंजाब के फैंस ने सोचा भी नहीं होगा कि पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी होने के बाद उन्हें हार मिलेगी, लेकिन अंतिम समय दिन राजस्थान के लिए बन गया।

यह भी पढ़ें- अर्शदीप ने 5 विकेट लेकर इशांत शर्मा को पछाड़ा, नाम दर्ज किए खास रिकाॅर्ड

आसानी से लक्ष्य की ओर जा रहा था पंजाब

आसानी से लक्ष्य की ओर जा रहा था पंजाब

मुकाबले में पंजाब ने टाॅस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। राजस्थान ने धमाकेदार शुरूआत की। बीच में लगा कि टीम 200 के पार जाएगी, लेकिन पंजाब के तेज बाॅलर मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवरों में अच्छी गेंदबाजी पेश की। शमी ने तीन तो अर्शदीप ने 5 विकेट लिए। यशस्वी जयसवाल ने 36 गेंदों में 49 रन बनाए। वहीं महिपाल रोमरोड़ ने 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए, जिसकी बदाैलत राजस्थान 186 रनों का लक्ष्य पंजाब के सामने रखा। पंजाब को जिस तरह से केएल राहुल व मयंक अग्रवाल ने शुरूआत दिलाई तो यह लक्ष्य भी कम लगा। राहुल ने 49 तो मयंक ने 43 गेंदों में 67 रन बनाकर टीम को जीत की ओर बढ़ाया। लेकिन दोनों के आउट होने के बाद एडन मार्कराम व निकोलस पूरन जीत नहीं दिला सके। 18 ओवर तक पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 178 था। यानी कि उन्हें आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, जो काफी आसान काम था। लेकिन अगले दो ओवरों में सबकुछ बदल गया।

आसान नहीं था 19वां ओवर फेंकना

आसान नहीं था 19वां ओवर फेंकना

बांग्लादेशी गेंदबाज मुश्ताफिजुर के लिए यह ओवर फेंकना आसान नहीं था क्योंकि उनके सामने विंडीज के धुरंधर निकोलस पूरन थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया। दूसरी गेंद पर भी पूरन शाॅट नहीं लगा सके। तीसरी गेंद पर पूरन ने एक रन लिया। चाैथी गेंद पर मार्कराम ने एक रन लिया। फिर पांचवीं गेंद पर पूरन ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर भी मार्कराम ने एक रन चुराया। मुश्ताफिजुर का यह ओवर शानदार रहा, क्योंकि कुल 4 रन आए।

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर का रोमांच

मुस्ताफिजुर रहमान ने अपना काम कर दिया था। उन्होंने मैच आखिरी ओवर तक खींचा जो पहले भी समाप्त हो सकता था। अब आखिरी ओवर में पंजाब को 4 रन चाहिए थे। पंजाब की जीत की उम्मीद साै प्रतिशत थी, क्योंकि क्रीज पर विस्फोटक बल्लेबाज तैनात थे। कप्तान संजू सैमसन ने गेंद कार्तिक त्यागी को साैंपी। सामने थे मार्कराम। पहली गेंद त्यागी ने याॅर्कर फेंकी, जिसपर कोई रन नहीं आया। दूसरी गेंद पर मार्कराम ने एक रन लिया। अब पंजाब को जीत के लिए 4 गेंदों में 3 रन चाहिए थे, लेकिन त्यागी ने तीसरी गेंद पर पूरन को आउट कर मैच रोमांचक मोड़ पर ला दिया। फिर दिपक हुड्डा चाैथी गेंद का सामना करने के लिए क्रीज पर आए। चाैथी गेंद पर कोई रन नहीं आया। अब 2 गेंदों में 3 रन पंजाब को चाहिए थे, लेकिन 5वीं गेंद पर हुड्डा भी संजू के हाथों कैच थमा बैठे। फिर आखिरी गेंद का सामना करने के लिए फेबियन एलन आए, लेकिन वह रन नहीं बना सके। इसी के साथ राजस्थान ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 0:30 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+