For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: क्विंटन डिकॉक ने खोला राज, बताया कैसे राजस्थान के खिलाफ लौटी फॉर्म

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में पहले 5 मैचों में से सिर्फ 2 जीत के साथ उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरकार बुधवार को खेले गये 24वें मैच में जीत की राह वापस हासिल की और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिये इस मैच में जीत के हीरो रहे क्विंटन डिकॉक जिन्होंने पहले 4 मैचों में सिर्फ 47 रन बनाने का काम किया था लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी का ऐलान कर दिया।

क्विंटन डिकॉक पहले मैच में नहीं खेल पाये थे लेकिन उसके बाद से फॉर्म में नजर नहीं आये और 2,2,3 और 39 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। हालांकि डिकॉक की सभी पारियां चेन्नई की मुश्किल पिच पर थी जिसके बाद वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला मैच खेलने उतरे थे। मैच के बाद डिकॉक ने अपनी पारी का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने फॉर्म में कैसे वापसी की।

और पढ़ें: IPL 2021: पंजाब का हार्दिक पांड्या बन सकता है यह खिलाड़ी, स्कॉट स्टायरिस ने बताया कैसे

डिकॉक ने कहा,'चेन्नई के मुकाबले दिल्ली की विकेट काफी बेहतर है और यहां पर गेंद बल्ले पर बेहतर तरीके से आ रही है। हमने कोच और कप्तान रोहित के साथ इस बारे में मैच से पहले बात की थी। रोहित ने मुझसे कहा था कि इस मैच मे सकारात्मक सोच के साथ उतरूं और मैंने वहीं किया। टीम के लिये अंत तक खेलना और मैच को जिताकर वापस लौटना काफी शानदार अहसास रहा जो कि अक्सर देखने को मिलता नहीं है।'

डिकॉक ने आगे कहा कि जब कोच ने मुझे सकारात्मक रहने को कहा तो मैंने कहा कि इसी के लिए साइन अप किया है और मै सकारात्मक रहना चाहते हूं। ऐसा करने के पीछे एक खास प्रक्रिया होती है और मैं इस प्रक्रिया को पूरा कर सकूं इसके लिये काफी क्रिकेट खेल चुका हूं।

और पढ़ें: PBKS vs RCB: शॉन मार्श को पीछे छोड़ आगे निकले केएल राहुल, पंजाब के लिये बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि क्विंटन डिकॉक ने मुंबई के लिये 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन रोहित शर्मा (14), सूर्यकुमार यादव (16) का विकेट गिरने के बाद क्रुणाल पांड्या (39) के साथ पारी को संभालने का काम किया और मैच को जीत की दहलीज तक ले गये। जहां पर कायरन पोलार्ड के विनिंग रन की मदद से मुंबई ने तीसरी जीत हासिल की।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 22:37 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+