For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs RCB: शॉन मार्श को पीछे छोड़ आगे निकले केएल राहुल, पंजाब के लिये बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 26वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जहां पर आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया और शानदार गेंदबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रनों पर रोकने में कामयाब रहे। पंजाब के लिये कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 91 रनों की पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले गये। पंजाब किंग्स के लिये पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन क्रिस गेल और केएल राहुल की पारियों ने टीम को मोमेंटम देने का काम किया और दूसरे विकेट के लिये सिर्फ 43 गेंद में 80 रनों की साझेदारी की और पारी को संभालने का काम किया।

हालांकि आरसीबी के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए सिर्फ 16 रन के अंदर 4 विकेट हासिल कर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। वहां से केएल राहुल और हरप्रीत बरार ने शानदार पारी खेलते हुए छठे विकेट के लिये 61 रनों की साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाने का काम किया।

और पढ़ें: PBKS vs RCB: अहमदाबाद में क्रिस गेल ने रचा इतिहास, 6 गेंदों में 5 चौके लगाकर नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के लिये इस दौरान कप्तान केएल राहुल ने 57 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रनों की पारी खेली और पंजाब किंग्स के लिये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। केएल राहुल ने आईपीएल में पंजाब की ओर से खेलते हुए अपने करियर का 21 वां अर्धशतक लगाने का काम किया और पंजाब के लिये सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

केएल राहुल ने सिर्फ 49 पारियों में पंजाब के लिये 21 अर्धशतक लगाने का काम किया है। राहुल ने इस मामले में पंजाब के दिग्गज बल्लेबाज शॉन मार्श को पीछे छोड़ने का काम किया जिन्होंने पंजाब के लिये 20 अर्धशतक लगाने का काम किया था। उल्लेखनीय है कि पंजाब के लिये सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में क्रिस गेल तीसरे नंबर पर काबिज हैं जो कि 10 अर्धशतक लगा चुके हैं।

और पढ़ें: कोरोना की लड़ाई मे आगे आये निकोलस पूरन, दान करेंगे आईपीएल की सैलरी

शॉन मार्श ने पंजाब के लिये खेलते हुए सबसे ज्यादा 2477 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है जिसे तोड़ने के काफी करीब हैं केएल राहुल, जो कि फिलहाल 2227 रनों के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल का साथ हरप्रीत बरार ने बखूबी दिया और 17 गेंदोंं में एक चौके 2 छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेलने का काम किया।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 21:25 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+