For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: चेन्नई में दिखी मैक्सवेल की ग्रैंड फॉर्म पर RCB से भिड़ी पंजाब किंग्स, हो गई बुरी तरह से ट्रोल

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

IPL 2021 RCB trolls Kings Xi Punjab: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो गया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर खेले गये इस रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल की और मुंबई की टीम के पहले मैच में हार के सिलसिले को बरकरार रखा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिये पहले गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट हासिल किये तो वहीं बाद में रनों का पीछा करते हुए एबी डिविलियर्स (48) और ग्लेन मैक्सवेल (39) की पारियों के दम पर आरसीबी जीत हासिल करने में सफल रही।

आईपीएल के 13वें सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने मुंबई के खिलाफ मैच में अच्छी पारी खेलकर आरसीबी के विश्वास को सही साबित किया। पिछले सीजन एक भी छक्का न लगा पाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई में खेले गये मैच में पहला छक्का ही 100 मीटर लंबा मारा और गेंद को मैदान के बाहर भेज दिया।

और पढ़ें: MI vs RCB: जीत के बावजूद भारी पड़ सकती हैं आरसीबी पर 3 गलतियां, फिर रह जायेगा खिताब का सपना अधूरा

मैक्सवेल की इस पारी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली और ट्विटर पर पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीमें भी एक दूसरे से भिड़ती नजर आई। आलम यह रहा कि आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। आरसीबी की टीम ने मैक्सवेल की पारी को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा मैक्सवेल ने अपने पहले ही मैच में गेंद को लगभग चेन्नई के बाहर पहुंचा दिया। आपका धन्यवाद पंजाब किंग्स, अगर सोशल डिस्टैंसिंग नहीं होती शायद हम आपको अभी गले लगा लेते।

आरसीबी के इस ट्वीट पर पंजाब किंग्स की टीम भी चुप नहीं बैठी और उसने जवाब में लिखा,'शुक्रिया, आपका भी क्रिस गेल, केएल राहुल, मनदीप सिंह, सरफराज अहमद और मयंक अग्रवाल को हमें देने के लिये शुक्रिया।'

और पढ़ें: MI vs RCB: हर्षल पटेल ने रोका मुंबई का तूफान, 5 विकेट ले बनाये कई रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के इस ट्वीट पर आरसीबी की टीम ने एक कदम आगे बढ़कर ट्वीट किया और जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया। उन्होंने लिखा,' आप शायद जर्सी, हेलमेट, पैडस और लोगो के बारे में भूल गये हैं, खैर हम दोनों के बीच की बात है गिनती कौन रखता है।'

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम ने इस साल अपनी फ्रैंचाइजी का नाम बदला है और पूरी तरह से टीम को रिब्रैंड करने का काम किया है, जिसमें उनकी नई जर्सी, लोगो और क्रिकेट किट पूरी तरह से आरसीबी की पुरानी किट से मिलता है। इसको लेकर पंजाब किंग्स को पहले भी लोगों ने ट्रोल किया है। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स की टीम ने मैक्सवेल को पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वह 15 करोड़ रुपये में आरसीबी से जुड़े हैं।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 16:30 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+